IPL 2022 Mega Auction: एक बार फिर बदल सकती है मेगा ऑक्शन की डेट, यहां देखें पूरी डिटेल

IPL 2022 Mega Auction: बीसीसीआई नीलामी स्थल को बेंगलुरु से स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है। इतना ही नहीं नीलामी की तारीखों में भी बदलाव हो सकता है।

Written By :  Chitra Singh
Newstrack :  Network
Update: 2022-01-04 09:45 GMT

आईपीएल 2022 की की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022 Mega Auction: देश में बढ़ते कोरोना (Coronavirus) संक्रमण को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख (IPL 2022 Mega Auction date) और वेन्यू (ipl 2022 mega auction venue)में बदलाव करने पर विचार विमर्श कर रहा है। बीसीसीआई ने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन का आयोजन करने वाला है, लेकिन कोरोना के कारण यह आयोजन टल सकता है।

बीसीसीआई ने जहां 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में नीलामी (ipl nilami 2022) के लिए निर्धारित किया है, वहीं भारतीय बोर्ड ने अभी तक होटल बुक नहीं किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई जिन दो होटलों को देख रहा था, उन होटलों को कुछ दिनों तक इंतजार करने के लिए कहा है, क्योंकि कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ताजा कोविड-19 के खिलाफ नए प्रतिबंध जारी करने वाली है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पोर्ट मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि, "कुछ चीजें हमारे हाथ से बाहर है, इसलिए हमें सही समय का इंतजार करना चाहिए। अगर हमें प्रतिबंधों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो हमें बुकिंग करने में कोई समस्या नहीं होगी। फिलहाल हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और राज्य संघों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर हमें आयोजन स्थल को बदलने की आवश्यकता पड़ती है, तो हम इस शार्ट नोटिस पर पूरा करेंगे।"

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक सरकार गुरुवार तक नए प्रतिबंध लागू करने जा रही है। इससे नीलामी के लिए तय किए गए आयोजनों पर असर पड़ सकता है। इसलिए बीसीसीआई नीलामी स्थल को अन्य जगह पर स्थानांतरित करने का विचार कर रही है।

कोरोना के कारण बीसीसीआई ने पहले ही कोलकाता, कोच्चि और मुंबई को स्टैंडबाय पर रखा था। इन तीन शहरों में वर्तमान में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, इसलिए यहां नीलामी होने की संभावना नहीं है। हालांकि कोलकाता, मुंबई और कोच्चि में ने नए प्रतिबंध लगाए हैं।

यह तीसरी बार होगा जह मेगा ऑक्शन की तारीखों में बदलाव किया है। 12 और 13 फरवरी 2022 पहले मेगा ऑक्शन 7 व 8 फरवरी को होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण तारीख को बढ़ाकर 12 और 13 फरवरी कर दी गई।

Tags:    

Similar News