गैंगरेप मामले में सह आरोपी गनर चंद्रपाल सिंह अरेस्ट, गायत्री प्रजापति अब भी फरार

Update: 2017-03-06 12:13 GMT

लखनऊ: गैंगरेप केस में फरार चल रहे यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ इस मामले में सह आरोपी चंद्रपाल को सोमवार (6 मार्च) को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सह आरोपी ने इस मामले की जांच कर रही सीओ अमीता सिंह के सामने सरेंडर किया। बार दें कि चंद्रपाल गायत्री प्रजापति का गनर है। चंद्रपाल के कब्जे से पुलिस ने करबाइन भी जब्त किया है। इसी मामले में यूपी पुलिस गायत्री प्रजापति की तलाश में दिल्ली सहित उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत सिंह ने बताया कि चंद्रपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वह पहले यूपी पुलिस में सिपाही था, लेकिन इस मामले सहआरोपी बनाए जाने के बाद उसे निष्कासित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें ...गैगरेप के आरोपी मंत्री गायत्री को SC से राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की दी थी अर्जी

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद यूपी पुलिस ने गायत्री और उनके सहयोगियों पिंटू सिंह, अशोक तिवारी, चंद्रपाल, विकास शर्मा, रुपेश और आशीष शुक्ला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। साथ ही इन पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया था। विक्टिम ने आरोप लगाया था कि साल 2014 में गायत्री प्रजापति के आवास पर उसके साथ गैंगरेप हुआ था। उसके बाद इन लोगों की बुरी नजर उसकी नाबालिग बेटी पर थी। जिसके बाद उसने मामला दर्ज करवाने की हिम्मत दिखाई।

ये भी पढ़ें...UP: राज्यपाल ने CM अखिलेश को लिखी चिट्ठी, पूछा- गायत्री अभी तक मंत्रिमंडल में कैसे?

इससे पहले, सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट से भी गायत्री प्रजापति को राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'हमने गिरफ्तारी को लेकर कोई आदेश नहीं दिया था, बल्कि यूपी पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। ऐसे में यदि पुलिस चाहे, तो गायत्री को गिरफ्तार कर सकती है।

Tags:    

Similar News