राहुल ने न्यूयॉर्क में भारतीयों को किया संबोधित, गांधी-नेहरू को बताया NRI

Update:2017-09-21 19:19 IST
सीन‍यर्स ने नोंची छात्र की गर्दन लामार्ट ब्‍वायज के कक्षा 8 के सेक्‍शन सी में पढ़ने वाले युवराज सिंह के पिता पी के सिंह ने बताया कि उनके बेटे को उसके 9 वीं क्‍लास में पढने वाले सीनियर साद अहमद ने बुरी तरह मारा पीटा और उसकी गर्दन तक नोंच ली। इससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया1 इसके बाद जब इसकी शिकायत परिजनों ने क्‍लास फादर संजय त्रिपाठी से की तो उन्‍होंने आरोपी छात्र को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया। इससे आरोपी छात्र के हौंसले बुलंद हो गए हैं और वह रोज उनके बेटे को मारने की धमकी दे रहे हैं। स्‍कूल प्रशासन इस मामले पर भी पूरी तरह मौन हैं।

न्यूयॉर्क: राहुल ने अमेरिका में अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) मुलाकात की। राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वॉयर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, कि 'देश को आपकी जरूरत है। आप अच्छे विचारों के साथ आएं और देश के लिए काम करें।'

इसी दौरान राहुल ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल तथा भीमराव अंबेडकर आदि तक के योगदान का जिक्र किया। राहुल ने कांग्रेस के असली आंदोलन को 'एनआरआई मूवमेंट' बताया। राहुल गांधी ने कहा, 'महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, अंबेडकर, मौलाना आजाद सभी एनआरआई थे। आजादी के आंदोलन में इन सभी लोगों की अहम भूमिका रही है।'

ये भी पढ़ें ...असहिष्णुता ने विदेशों में बिगाड़ी इंडिया की छवि, है चिंता का विषय: राहुल गांधी



महापुरुषों से लें सीख

राहुल गांधी ने कहा, ‘महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, अंबेडकर, मौलाना आजाद सहित सभी लोग विदेशों में रहे और दुनिया को देखा, समझा और जाना। इसके बाद ये सभी लोग फिर अपने वतन भारत लौटे और देश के लिए काम किया।'

ये भी पढ़ें ...अब प्रिंस्टन में बोले राहुल- रोजगार पैदा करने में विफल रही मोदी सरकार



अब भारत में काम करें

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों से कहा, कि 'आपलोग अच्छा काम कर रहे हैं। भारत में काफी काम करने की जरूरत है। मैं आपलोगों को आगे आने और आगे बढ़ने का दृष्टिकोण बताने को आमंत्रित करता हूं।'

ये भी पढ़ें ...वॉशिंगटन DC में उद्योगपतियों से मिले राहुल, करेंगे NRI को संबोधित

आप भारत की रीढ़ हैं

राहुल गांधी ने कहा, कि 'आपलोग अच्छे विचारों के साथ भारत आएं। कांग्रेस के साथ मिलकर देश के लिए काम करें।' राहुल ने कहा, 'एनआरआई भारत की रीढ़ हैं। देश को आपकी जरूरत है।'

ये भी पढ़ें ...वेंकैया का राहुल पर निशाना, लोकतंत्र-वंशवाद एक साथ नहीं चल सकते

Tags:    

Similar News