देखें तस्वीरें! हद है भाई, मायावती के बहाने मुसलमानों पर साधा पासवान ने निशाना  

Update: 2018-07-02 11:25 GMT

लखनऊ : लोजपा अध्यक्ष व केंद्र की राजग सरकार में मंत्री राम विलास पासवान ने बसपा मुखिया मायावती के बहाने आज मुसलमानों पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल तो माया पर दागा लेकिन उसे घुमा कर मुसलमानों पर केंद्रित कर दिया।

ये भी देखें : मामूली कहासुनी के बाद दलित और मुस्लिमों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल

पासवान ने कहा मायावती बताएं कि स्विस बैंक में उनका पैसा है कि नहीं है? इसके बाद उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा आज हमारी लड़ाई हिंदू मुसलमान की नहीं बल्कि देश भक्त और देश द्रोही के बीच में है। बाबर जब आया था तो इब्राहीम लोधी राज कर रहा था। बाबर के साथ 15 सौ लोग आए थे। आज भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में 55 करोड़ मुसलमान हैं।

मंत्री ने कहा आज जो दलित है उसको गांधी जी ने हरिजन कहा था। उससे पहले अछूत कहलाते थे। अंग्रेजों के समय में 3 नेता थे जिन्ना, गांधी और आंबेडकर।

पासवान आज अपना दल के पूर्व अध्यक्ष सोने लाल पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा आज अनुप्रिया पटेल ने साबित कर दिया कि लड़ने के लिए यह जरूरी नहीं कि बेटा ही हो, बेटी भी बहुत कुछ कर सकती है। जब तक जाति व्यवस्था इस देश से खत्म नहीं होती बराबरी का अधिकार नहीं आ सकता। इस देश को सबसे ज्यादा देर तक जाति व्यवस्था ने गुलाम रखा। देश में सबसे पहले जातिवादी व्यवस्था पर भगवान बुद्ध ने हमला किया था। महात्मा बुद्ध क्षत्रिय थे लेकिन सबसे पहले उन्होंने जातिवाद व्यवस्था के खिलाफ जिहाद छेड़ा था। नेता वही होता है जो धारा के विपरीत नाव को चलाता है वही असली नाविक होता है।

ये भी देखें : चुनावी मोड में बीजेपी, उतर प्रदेश को मोदीमय बनाने में जुटे शाह

लोजपा अध्यक्ष ने कहा मुसलमान क्या बंधुआ मजदूर है जो मुलायम, अखिलेश, मायावती या कांग्रेस को वोट देने के लिए जन्म लिया है। आखिर क्यों यूपी और बिहार में इन लोगों ने मुसलमान को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। हम चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी अपने समय में इतिहास बनाएं। लोगों से आग्रह है कि मुख्यधारा में आए इधर-उधर की बातें छोड़ दें।

Tags:    

Similar News