प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर करें इसका सेवन, वरना........

इसमें खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाने वाला अदरक शामिल है। गर्भवती स्त्रियों को 1 ग्राम से अधिक नहीं लेना चाहिए। ध्यान रखें ज्यादा अदरक का इस्तेमाल नुकसानदेह भी हो सकता हैं।

Update: 2023-05-20 17:39 GMT
प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर करें इसका सेवन, वरना........

लखनऊ: जाड़े के मौसम में अदरक की चाय मिले, तो उसके क्या कहने। अदरक चाय के साथ खाने के स्वाद को भी जायकेदार बनाता है। इसे आप फल-सब्जी और दवा भी मान सकते हैं। ये ब्लड शुगर को बैलेंस करने के साथ कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल में उछाल! 2 महीने में हुआ सबसे ज़्यादा महंगा, इतना पहुंचा दाम

इसके इन्हीं गुणों के कारण आधुनिक और पुरातन चिकित्सा पद्धति में मेडीसिन की तरह लिया जाता हैं क्योंकि अदरक में कई तरह की बीमारियों को दूर भगाने की क्षमता होती है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह अदरक का इस्तेमाल करके खुद को फिट रखा जा सकता है।

त्वचा में चमक

त्वचा को आकर्षक और चमकदार बनाने में अदरक मदद करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ अदरक का टुकड़ा खाएं। इससे आप लंबे समय तक जवां दिखेंगे।

बीमारियों में रामबाण

गठिया आर्थराइटिस साइटिका गर्दन-रीढ़ की हड्डियों के लिए इसे दवा के रूप में लें। भूख ना लगना, पेचिश, खांसी-जुकाम और मासिक धर्म की अनियमितता के दूर करने के लिए अदरक का प्रयोग किया जाता है।

मॉर्निंग सिकनेस से राहत

अदरक से गर्भवती महिलाओं में होने वाली मार्निंग सिकनेस जैसे उल्टियां होना, चक्कर आना से निजात मिलता है।

कैंसर प्रतिरोधी

इसमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से शरीर को बचाए रखने का गुण होता है। ये कैंसर पैदा करने वाली सेल्स को खत्म कर देता है। अदरक खासकर ब्रेस्ट कैंसर रोकने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। इतना ही नहीं, इसमें खून को पतला करने का गुण होता है। इसी वजह से ये ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी में तुरंत आराम पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कमाए 5 लाख करोड़, वित्त मंत्री के ऐलान के बाद निवेशकों की दीवाली

सिल्क एंड शाइन बाल

अगर आप घने और चमकदार बाल चाहते हैं तो इसका जूस रोज पीना चाहिए। इसे आप पी भी सकते हैं और सीधे सिर की त्वचा पर भी लगा सकते हैं। आपको सिर्फ ये ध्यान रखना है कि आप ताजा जूस ही सिर पर लगाएं, जिसमें पानी की मात्रा बिल्कुल न के बराबर हो। ये न केवल आपके बाल स्वस्थ बना देगा बल्कि डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाएगा।

सूजन से राहत

इसके जूस में सूजन को कम करने की क्षमता होती है और ये उन लोगों के लिए वरदान की तरह है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान हैं। जो लोग अदरक के जूस का इस्तेमाल रोज करते हैं, उन्हें जोड़ों में सूजन और दर्द पैदा करने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। इसमें खून साफ करने का भी गुण होता है।

पाचक एंजाइम

यह हर तरह के दर्द में राहत पहुंचाता है। चाहे आपके दांत में दर्द हो या सिर में। अदरक का जूस बहुत असरकारक होता है। ये माइग्रेन से बचने में भी भरपूर मदद करता है। साथ ही अगर आपका डाइजेशन सही नहीं है तो ये इस समस्या को भी चुटकियों में दूर कर देता है।

यह भी पढ़ें: सावधान, डॉक्टर के परामर्श पर रोज करते हैं सेब का सेवन तो पढ़ें ये जरूरी खबर

इसका जूस पेट में पड़े हुए खाने को निकास द्वार की तरफ धकेलता है। अदरक के ये चमत्कारी गुण आपको न केवल पाचन और गैस बल्कि सभी तरह के पेट दर्द से भी निजात दिला देते हैं।

कब ना खाएं

दो साल से कम उम्र के बच्चों को अदरक नहीं दी जानी चाहिए। वयस्कों को एक दिन में 4 ग्राम से ज्यादा नहीं लेनी चाहिए। इसमें खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाने वाला अदरक शामिल है। गर्भवती स्त्रियों को 1 ग्राम से अधिक नहीं लेना चाहिए। ध्यान रखें ज्यादा अदरक का इस्तेमाल नुकसानदेह भी हो सकता हैं।

Tags:    

Similar News