लडकियां! जरुर पहनें ऐसी पायल, धड़क उठेंगे लाखों दिल

Update: 2018-06-11 10:54 GMT

लखनऊ : जैसा की हम सभी जानते हैं कि महिलाओं को सजना-संवरना बहुत भाता है। सच भी है अब भाई! लड़कियों को पार्टी में जाना हो या कहीं घूमने बल्कि घर में भी वे अच्छी दिखने में कोई कसर नहीं छोडती। ऐसे में उनके माथे की सुन्दरता बिंदी से तो हाथों की खूबसूरती चूड़ियों से बढ़ती है।

बता दें सदियों से भारत में चली आ रही प्रथा को देखते हुए, शादीशुदा महिलाओं को पायल पहनना जरुरी होता हैं जैसा की आप सब जानते हैं, हर लड़कियों और महिलाओं को पायल पहनना बहुत पसंद भी होता हैं वो अपने पैरों को सुन्दर दिखने के लिए अक्सर पायल पहनना पसंद करती हैं और आज कल तो कॉलेज गर्ल्स में पायल पहनने का ट्रेंड चल रहा हैं।

आजकल मार्केट में इस तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं आप साड़ी-सूट हो या जींस हर तरह के कपड़ो पर पायल पहन सकती हैं। वैसे तो आज कल महिलाये सिंपल डिजाइन की पायल ज्यादा पसंद करती हैं। जो उनके पैरों को प्रीटी लुक देते हैं तो इनके फैशन को देखते हुए आज हम आपको पायलो से जुड़ी कुछ जानकारी लाये है।

सिंपल एंक्लेट्स वाली पायल

कुछ लड़कियों को हैवी लुक वाले एंक्लेट्स पसंद नहीं होती, उनके लिए सिंपल एंक्लेट्स अच्छा ऑप्शन है। इनको ग्रैस भी काफी आती है। इनको आप चांदी या गोल्ड दोनों में बना सकती है। यह हमेशा ट्रैंड में रहती है।

भारी भरकम पायल

भारत में भारी पायल डिजाइन हर तरह की साड़ियों और लहंगो के साथ बहुत अच्छा लुक देती है मेहंदी में सजे पौरों में इस तरह की पायलें काफी स्टाइलिश लगती है। पुराने समय से दुल्हन को ट्रैडिशनल इंडियन पायल पहनाई जाती है। इससे ब्राइड्स का लुक और निखर कर सामने आता है। यह मजबूत भी काफी होती है और क्लासी लुक देती है। साथ ही दूसरों का ध्यान आकर्षित करने के लिए बैस्ट ऑप्शन है।

मनके वाली पायल

यदि आप आउट-ऑफ-द-बॉक्स लगना चाहती है तो मनके वाली पायल सही विकल्प हैं। इनमें आपके की कलर मिल जाएंगे। शादी की आउटफिट्स के साथ इनका रंग काफी मैच खाता है। ज्यादातर कॉलेज गर्ल इनको पहनना पसंद करती है।

थोग एंकलेट्स

यह काफी गॉर्जियस और खूबसूरत स्टाइल एंकलेट्स है, क्योंकि यह पूरे पैरों को ढ़क देती है। पारंपरिक पायल से काफी विपरीत है। यह फ्लोरल, इनेमल वर्क और स्टोन-स्टूडडड में थोंग इंकलेट्स मिल जाती हैं।

लक्सर पत्थर मोती वाली पायल

वैसे तो आमतौर पर पायल सोने, चांदी और मोती के बने होते हैं।लेकिन पायलो को को एक अलग तरह का डिजाइन देने के लिए इसे कुंदन, मोती और मोती तरह कीमती पत्थरों से भी डिजाइनों में एम्बेडेड रहे हैं पायलो को एक अमीर रूप देने के लिए।

ब्लैक मोती पायल

अक्सर आज कल की लड़कियों को सिंपल पायल ज्यादा पसंद आती हैं। अगर पायल ब्लैक मोती वाली हो तो जिसे पहनकर वो उनके लुक को और भी ज्यादा ट्रेडी दिखाना चाहती हैं। इस पायल को वो अपने ऑफिस और कॉलेज भी पहनकर जा सकती हैं।

 

Similar News