Dresses For Holi 2025: होली के दिन लगना है फिल्मी हीरोइन, तो एक्ट्रेसेस की इन ड्रेस से लें इंस्पिरेशन
Holi Dresses Ideas 2025: होली के दिन हर लड़की फिल्मी हीरोइन की तरह तैयार होना चाहती है। अगर आप भी कुछ इसी तरह तैयार होना चाहती हैं तो यहां से ड्रेस आइडियाज ले सकती हैं।;
Dresses Ideas For Holi (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Holi 2025 Dresses Ideas: साल के सबसे बड़े हिंदू त्योहारों में से एक होली (Holi) जल्द ही आने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। जबकि उससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च की रात को किया जाएगा, जबकि 14 मार्च को होली खेली जाएगी।
होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल से होली खेलते हैं। हर एक लड़की का सपना होता है कि होली के दिन वो फिल्मी स्टाइल में होली खेले। इसलिए वो खुद को एक्ट्रेस की तरह स्टाइल भी करती हैं। अगर आप भी होली के दिन किसी फिल्मी एक्ट्रेस की तरह दिखना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ ड्रेस आइडियाज (Holi Ke Din Kya Pehne Dresses Ideas) लेकर आए हैं, जिन्हें आप रिक्रिएट कर सकते हैं।
होली के लिए ड्रेसेस आइडियाज (Holi Dresses Ideas 2025)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
होली में लोग व्हाइट कलर के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, ऐसा इसलिए भी होता है कि क्योंकि इस पर रंगों के सभी कलर खिलकर नजर आते हैं। अगर आप होली पार्टी अटैंड करने वाली हैं तो इस मौके पर सारा अली खान का ये फ्लोरल व्हाइट अनारकली सूट बेहद परफेक्ट रहेगा। अनारकली सूट में आप भी बेहद खूबसूरत फील करेंगी और वहां मौजूद सभी की नजरें आप पर जरूर होंगी।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
इसके अलावा आप व्हाइट कलर का कुर्ता-सलवार भी पहन सकती हैं, जो आपको किसी हीरोइन से कम फील नहीं करवाएगा। होली चाहे घर में हो या फिर आपको होली पार्टी में जाना हो, व्हाइट सूट हमेशा खूबसूरत लगता है।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
आप चाहे तो सिंपल सूट-सलवार कैरी कर सकती हैं या फिर उसके साथ रंगीन दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं, जैसे कि तमन्ना भाटिया ने किया हुआ है। ये स्टाइल काफी पुराना है, लेकिन एवरग्रीन है। हर साल होली में लड़कियां इस तरह के लुक को कैरी करना पसंद करती हैं।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
वहीं, अगर आप कुछ ज्यादा ही फिल्मी हैं तो फिर जाह्नवी कपूर की तरह व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी भी पहन सकती हैं। इससे आपका फिल्मी हीरोइन की तरह होली खेलने का सपना भी पूरा हो जाएगा और इंस्टाग्राम के लिए पिक्चर्स भी परफेक्ट आएंगी।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
इसके अलावा अगर आप होली में व्हाइट कलर के कपड़े को पहनना अवॉइड करना चाहती हैं तो इस तरह की कलरफुल ड्रेस ऑर्डर कर सकती हैं या फिर अपने टेलर से बनवा सकती हैं। इससे आप होली में थोड़ी अलग और खूबसूरत दिखेंगी।
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
होली में कुछ लड़कियां एथनिक से ज्यादा वेस्टर्न कपड़ा पहनना पसंद करती हैं। व्हाइट टी-शर्ट या शर्ट और शॉर्ट्स होली की पार्टी में आपको किसी फिल्मी हीरोइन की तरह ही दिखाने का काम करेगा। आपको याद है दीपिका पादुकोण ने भी BALAM PICHKARI गाने में शॉर्ट्स और शर्ट पहना था। उसी तरह आप भी इस आउटफिट में हसीन दिख सकती हैं।