Instagram Update: इंस्टाग्राम में आया नया फीचर, जानिए कैसे करता है काम, इतने सेकंड का बनेगा वीडियो

Instagram Update: इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर ऐड किया है जिसके बाद इसमें यूजर्स को एक और ऑप्शन मिलेगा। आइये जानते हैं ये कैसे करता है काम।

Update: 2023-12-15 03:41 GMT

Instagram Update (Image Credit-Social Media)

Instagram Update: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक नया तोहफा लेकर आया है और अगर आप भी इंस्टा पर रील्स बनाने के शौक़ीन हैं तो खुश हो जाइये क्योकि अब इसमें आपको एक और कमाल का फीचर मिलने वाला है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंस्टाग्राम ने लांच किया नया फीचर

सोशल मीडिया का सबसे पॉपुलर इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए कुछ नया और अलग समय-समय पर लेकर आती है जिसके ज़रिये आप लोगों से और भी ज़्यादा कनेक्ट कर पाते हैं। जहाँ पिछले साल इसमें नोट्स (Notes) के ऑप्शन को जोड़ा गया था जो लोगों के स्टेटस अपडेट करता था जो उनके फॉलोवर्स को जानकारी देता था। जैसे आप इंस्टाग्राम के फीचर नोट्स में कोई गाना अपडेट करके अपने फॉलोवर्स को ये बता सकते हैं कि आप इस समय कौन सा गाना सुन रहे हैं। इसके अलावा अगर आप कहीं जा रहे हैं तो इसकी जानकारी भी आप उन्हें दे सकते हैं। वहीँ अब इंस्टाग्राम ने अपने नोट्स के ऑप्शन में एक नया फीचर ऐड किया है जो आपको वीडियो शेयर करने देता है। जिसके तहत कंपनी ने कैमरा ऑप्शन को इसके साथ जोड़ दिया है।

इतनी देर का वीडियो शेयर कर पाएंगे आप

इस नए फीचर के साथ आप केवक 2 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और अपने फॉलोवर्स के साथ इसे शेयर कर सकते हैं। वहीँ इस वीडियो पर आपके फॉलोवर्स इमोजी और टेक्स्ट के साथ रियेक्ट कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ एक बात और है जो आपको गौर करने वाली है कि आप इस वीडियो को केवल सेल्फी मोड में ही रिकॉर्ड कर पाएंगे और उसे सभी के साथ शेयर कर सकते हैं। आप बैक कमरे से कुछ भी न तो रिकॉर्ड कर पाएंगे और न ही गैलरी कोई वीडियो अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के पीछे का मकसद ये है कि इंस्टाग्राम स्टोरी और और इसमें अंतर रखना चाहती है। गौरतलब है कि इस में स्टोरी पर वीडियो शेयर करने का ऑप्शन पहले से था।

Tags:    

Similar News