Makhan Recipe: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए घर पर ही बनाएं माखन, जानें बनाने का तरीका

Krishna Janmashtami 2024 Bhog: कृष्ण भगवान को माखन का भोग अत्यंत प्रिय है। जिसे आप घर में भी आसान तरीके से बना सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-09 03:24 GMT

Makhan (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Janmashtami 2024 Makhan Recipe: इस साल 26 अगस्त, सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2024 Date) का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भक्त लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना और व्रत करने के साथ उन्हें उनका मनपसंदीदा भोग लगाते हैं। लड्डू गोपाल की पसंदीदा चीजों (Shri Krishna favourite Bhog) की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है माखन (Makhan) का।

कृष्ण भगवान को माखन, जिसे सफेद मक्खन (White Butter) भी कहते हैं, काफी पसंद था। आप इसे खुद घर (Homemade Butter) पर भी बना सकते हैं और जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानें घर पर मक्खन बनाने का आसान तरीका (Makhan Banane Ki Recipe In Hindi)।

मक्खन बनाने की रेसिपी हिंदी में (How To Make White Butter At Home In Hindi)

सामग्री (Ingredients For White Butter)

1- मलाई

2- ठंडा पानी

विधि (Makhan Banane Ka Tarika)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मक्खन बनाने के लिए आपको सबसे पहले मलाई की जरूरत होगी। जिसके लिए आपको कुछ दिन तक रोजाना फुल क्रीम दूध से मलाई निकालकर इकट्ठी करनी है। जब अच्छी मात्रा में मलाई इकट्ठी हो जाए तो फ्रीज से इसे निकाल लें और इसके रूम टेम्प्रेचर पर आने तक इंतजार करें। मक्खन बनाने के लिए आप हैंड विस्कर या मशीन ब्लेंडर का यूज कर सकते हैं।

घर पर मक्खन तैयार करने के लिए मिक्सी जार में मलाई और ठंडा पानी डालें। इसमें बर्फ के 3-4 टुकड़े भी एड कर सकते हैं। इसे तब तक ब्लेंड करना है, जब तक मक्खन पानी से अलग न हो जाए। इस प्रोसेस में 4-5 मिनट लग सकते हैं। जब मक्खन ऊपर इक्कठ्ठा हो जाए तो मस्लिन के कपड़े या चीज़ क्लोद की मदद से मक्खन से एक्स्ट्रा पानी को अलग कर लें। बस आपका मक्खन तैयार है। इसे आप किसी एयर टाइट बर्तन में डालकर स्टोर करें और फ्रिज में रख दें।

Tags:    

Similar News