Meerut Famous Dish: मेरठ के इन 10 अनोखे डिश को जरूर करें ट्राई, टेस्ट में हैं एकदम लाजवाब

Meerut Famous Dish: अगर आप कुछ अनोखे और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो आप मेरठ में कई ऑप्शन मौजूद हैं। यहां के अनोखे स्ट्रीट फूड देशभर में पॉपुलर है।

Update: 2022-09-02 04:32 GMT

Meerut Famous Street Food (Image: Social Media)

Meerut Famous Dish: अगर आप कुछ अनोखे और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो आप मेरठ में कई ऑप्शन मौजूद हैं। यहां के अनोखे स्ट्रीट फूड देशभर में पॉपुलर है। ऐसे में अगर आप मेरठ से हैं या मेरठ घूमने आए हैं तो यहां के अनोखे स्ट्रीट फूड का लुफ्त जरूर उठाएं। आइए जानते हैं मेरठ के 10 सबसे अनोखे और टेस्टी फूड के बारे में: 

व्हीट ग्रास का जूस

व्हीट ग्रास जूस मेरठ में बहुत प्रसिद्ध है, जो स्ट्रीट फूड मार्केट में अपनी जगह बना रखा है। यह लगभग सभी स्टालों पर मिल जाता है लेकिन यह खासकर मल्होत्रा ​​स्टॉल का बहुत पॉपुलर ड्रिंक है, जो पिछले छह महीने से अधिक समय से यहां के लोगों का फेवरेट बना हुआ है। यह स्टॉल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के सामने स्थित है। व्हीट ग्रास जूस स्वादिष्ट जूस होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है। ज्यादातर लोग इस जूस को खाली पेट पीते हैं। बता दे कि स्टॉल खुलने का समय सुबह 5.30 बजे लेकर सुबह 8.30 बजे तक है। तो आप इस जूस का आनंद जरूर लें।

हरिया की लस्सी

लस्सी ज्यादातर लोगों की फेवरेट ड्रिंक में से एक है। लेकिन मेरठ में हरिया की लस्सी ने 45 साल से बाजार पर कब्जा कर लिया है। दरअसल इसकी शुरुआत सुधीर कुमार के पिता ने ही शुरुआत की थी। खासकर गर्मी में यह सबसे ज्यादा बिकने वाला ड्रिंक है। लस्सी के साथ साथ यहां इस स्टॉल पर कुछ मिठाइयाँ भी रखते हैं लेकिन यहां की लस्सी हमेशा लोगों के बीच पसंदीदा होती है। 

नान खटाई

मेरठ जाएं तो वहां की नान खटाई जरूर ट्राई करें। मेरठ के राम चंद्र सहाय की दुकान की नान चटाई मेरठ में काफी पॉपुलर है, यह दुकान साल 1904 में खोली गई थी। तब से लेकर अब तक ये एक ब्रांड बन चुकी है। दरअसल ये दुकान गजक, रेवड़ी और नान खटाई के लिए जानी जाती है। यहां की नान खटाई का स्वाद की बात ही कुछ और होता है। नान खटाई के साथ-साथ यहां नमकीन और बाकी दूसरी मिठाइयां भी उपलब्ध हैं।

गोलगप्पे

गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लड़के हो या लड़कियां गोलगप्पे किसे पसंद नहीं होते। मेरठ में भी गोलगप्पे काफी मशहूर हैं। यहां अलग अलग तरह के पानी के साथ गोलगप्पे मिलते हैं। बता दे कि आरवी कॉलेज के पास एक ब्रज मोहन टिक्की स्टॉल है, जहां काफी अच्छे गोलगप्पे मिलते हैं। अलग-अलग स्वाद पसंद करने वाले लोगों के लिए यहां चाट भी उपलब्ध है। दरअसल स्टॉल गर्ल्स कॉलेज के पास होने से यह स्टॉल हमेशा लड़कियों से घिरा रहता है।  

सैंडविच, ब्रेड पकोड़ा, चाय

मेरठ की सबसे प्रसिद्ध चाय की दुकान बुढाना गेट पर है और इसके मालिक गोल्डी गुप्ता हैं। बता दे कि कई लोग जैसे व्यापारी, पुलिसकर्मी, डॉक्टर और यहां तक ​​कि कार्यकर्ता भी सुबह के नाश्ते के बाद इस दुकान पर जरूर जाते हैं। इस दुकान की चाय और जलेबी काफी डिमांड में रहती है। यह टेस्ट में इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग इन्हें पैक करके अपने घर ले जाते हैं। 

कुलचा

कुलचा मेरठ में काफी मशहूर है। यहां के लोगों के बीच कुलचे की काफी डिमांड रहती है। सड़क किनारे कुलचे का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। कुलचे के साथ साथ छोले भी पडंड किए जाते हैं। इतना ही नहीं आप यहां कुलचा वाले को अपनी जरूरत और स्वाद के अनुसार मसाले डालने के लिए कह सकते हैं। 

डोसा

नॉर्थ इंडिया में भी में भी साइट इंडियन फूड की काफी डिमांड रहती है। यहां मिलने वाले डोसा ज्यादातर लोगों को पसंद है क्योंकि यह बहुत सारी वैरायटी के साथ उपलब्ध है। आप मद्रासी डोसा स्टॉल पर स्वादिष्ट डोसा का आनंद ले सकते हैं। दरअसल मद्रासी डोसा दुकान के मालिक का नाम है शेखर, उन्होंने बेहतर व्यवसाय के लिए स्टाल को मदुरै से मेरठ ट्रांसफर कर दिया। यह दक्षिण भारतीय भोजन प्रेमियों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है ।

स्थानीय चाट बाजार

मेरठ के चाट भी काफी पसंद किए जाते हैं। दरअसल मेरठ चाट मिठास, तीखापन और तीखेपन के मिश्रण के साथ बहुत लोकप्रिय है। यह अलग अलग प्रकार का चार्ट परोसता करता है लेकिन इसकी सूची में सबसे ऊपर मटर की चाट है और जो काफी लोकप्रिय है। बता दे कि चाट बाजार मेरठ के छावनी क्षेत्र में स्थित है। यह अन्य दुकानों से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें कई प्रकार के खाद्य पदार्थ जैसे पाव भाजी, कचौरी आदि हैं। दरअसल जब लोग खरीदारी के बाद थक जाते हैं या भूखे लगती है तो वे अक्सर स्वादिष्ट भोजन खाने के लिए इन दुकानों पर जाते हैं और चाट का आनंद लेते हैं। आपको चाट पसंद हैं तो यहां के चाट का आनंद आपको जरूर लेना चाहिए।

पकौड़ी

मेरठ के बेगम पुल में एक छोटी सी दुकान उपलब्ध है, जहां आपको तरह-तरह के पकौड़े मिल जाएंगे। यहां लोगों को प्याज के पकोड़े, पनीर के पकोड़े, आलू के पकौड़े आदि काफी पसंद आते हैं। पकौड़े के साथ वे स्वादिष्ट चटनी भी परोसते हैं। इसकी कीमत भी काफी कम है। इसका आनंद आप कभी भी ले सकते हैं लेकिन सर्दी के मौसम में पकौड़े खाने और चाय पीने से अच्छा कुछ नहीं होता। 

राबड़ी फालूदा

मेरठ का राबड़ी फालूदा अधिकतर लोगों के बीच फेवरेट बना हुआ है। यह काफी टेस्टी होता है, इसमें एक सिरप होता है जो कारमेलाइज्ड दूध से भरा होता है। साथ ही इसमें ड्राई फ्रूट्स भी होते हैं। कई लोगों का कहना है कि यह आइसक्रीम के स्वाद को भी मात दे सकता है। आप भी अगर मेरठ आएं तो राबड़ी फालूदा का लुफ्त जरूर उठाएं।

सब्जी के साथ कचौरी

सब्जी के साथ कचौरी मेरठ में ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। यह मसालेदार होने के साथ साथ यह काफी तीखे और स्वादिष्ट होते हैं। यकीन मानिए आपको बेहद पसंद आएंगे। आपको यहां अलग-अलग तरह की कचौरी भी मिलती है जैसे मटर की कचौरी, प्याज की कचौरी आदि। ये सारी चीज़ें यहां के लोगों को काफी पसंद होता है।


Tags:    

Similar News