Shriya Lohia Wikipedia: भारत की पहली महिला फॉर्मूला 4 रेसर श्रिया लोहिया कौन हैं, जानें कैसे बनीं रेसिंग सेंसेशन
Shriya Lohia Biography: श्रिया लोहिया मोटरस्पोर्ट्स में अपनी पहचान बनाने में लगी हुई हैं। उनके पास भारत की पहली और सबसे कम उम्र की एफ4 रेसर का खिताब है।;
Shriya Lohia Wikipedia (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Shriya Lohia Kon Hai: मोटरस्पोर्ट्स को आमतौर पर एक पुरुष-प्रधान खेल माना जाता है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर की एक यंग लड़की ने इस धारणा को तोड़ते हुए मोटरस्पोर्ट्स के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। हम बात कर रहे हैं श्रिया लोहिया (Shriya Lohia) की, जो सबसे कम उम्र की रेसिंग सनसनी बन चुकी हैं। फॉर्मूला 4 (F4) रेसिंग में हिस्सा लेने वाली वह भारत की पहली महिला ड्राइवर बनी हैं। आइए जानते हैं श्रिया के बारे में कुछ खास बातें।
कौन हैं श्रिया लोहिया (Shriya Lohia Kon Hai)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
श्रिया लोहिया हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर से ताल्लुक रखती हैं। वह मोटरस्पोर्ट्स में अपनी पहचान बनाने में लगी हुई हैं। उनके पास भारत की पहली और सबसे कम उम्र की एफ4 रेसर का खिताब है। महज 16 साल की उम्र में श्रिया हैदराबाद ब्लैकबर्ड्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उद्घाटन भारतीय फॉर्मूला 4 चैम्पियनशिप (Indian Formula 4 Championship) में प्वाइंट्स हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनीं। जो उनके लिए और देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बता दें यह टीम भारत की प्रमुख रेसिंग टीमों में से एक है।
कैसे हुई करियर की शुरुआत (Shriya Lohia Career)
श्रिया लोहिया की मोटरस्पोर्ट्स करियर की शुरुआत महज 9 साल की उम्र में हुई थी, जब उन्होंने कार्टिंग शुरू की। उन्होंने एक पारिवारिक यात्रा के दौरान पहली बार गो-कार्टिंग की, जिससे मोटरस्पोर्ट्स में उनकी रुचि बढ़ी। यह एक्सपीरिएंस उनके लिए एक नया रोमांच था, जिसके बाद उनके में तेज स्पीड में गाड़ी चलाने का जुनून पैदा हुआ। इसके बाद क्या था उनके ये शौक उनका जज्बा बना और उन्होंने अपने कौशल को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी।
अपनी स्पीड और एक्यूरेसी के कारण उन्होंने जल्दी ही अपनी पहचान बना ली। श्रिया अब तक कई प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक पोडियम फिनिश हासिल कर चुकी हैं और 2022 में प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समेत कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। आज की डेट में वह भारत की उभरती हुई रेसिंग स्टार हैं और अन्य महिलाओं को भी इस स्पोर्ट्स में आने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
इन स्पोर्ट्स में भी रूचि है
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
बता दें श्रिया लोहिया न केवल मोटरस्पोर्ट्स में बल्कि अन्य खेलों में भी अपनी रूचि रखती हैं। रेसिंग के अलावा श्रिया को बास्केटबॉल, बैडमिंटन, पिस्टल शूटिंग, साइकिलिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में काफी इंटरेस्ट है। इसके अलावा वह कई रेसिंग फॉर्मेट्स जैसे फॉर्मूला 1, फॉर्मूला 2, फॉर्मूला 3, फॉर्मूला ई और वर्ल्ड रैली चैम्पियनशिप (WRC) को भी फॉलो करती हैं।
पढ़ाई और करियर को कर रहीं बैलेंस (Shriya Lohia Class)
श्रिया लोहिया अपने करियर को लेकर ही सीरियस नहीं हैं बल्कि वह अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह फिलहाल क्लास 11 में हैं और साइंस की स्टूडेंट हैं। वह अपनी पढ़ाई में होमस्कूलिंग के माध्यम से संतुलन बनाए हुए हैं।
सम्मान और पुरस्कार (Shriya Lohia Honors and Awards)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
रेसिंग स्टार श्रिया लोहिया को अब तक कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया (FMSCI) से चार सम्मान मिले हैं। यह मोटरस्पोर्ट्स की सरकारी संस्था है। इसके अलावा 2022 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया था, जो देश में बच्चों को मिलने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।