OMG: इस देश में सांप खाते हैं लोग, वजह जान हो जाएंगे हैरान
दुनियाभर में ऐंसे बहुत से लोग हैं जो खाने में सभी चीजों को पसंद करते हैं। चाहे वो शाकाहारी हो या फिर मांसाहारी हर तरह की चीजों को खाना पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं मांसाहारी लोगों की जो खाने मांस, मछली खाना पसंद करते हैं और साथ ही तरह- तरह के जानवरों के मांस को खाना पसंद करते हैं।;

लखनऊ: दुनिया में कई ऐसी भी अजीबों ग़रीब जगह हैं जहा के लोग खाने में ज्यादतर जहरीली चीजों, जानवरों को पसंद करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो खाने में सभी चीजों को पसंद करते हैं। चाहे वो शाकाहारी हो या फिर मांसाहारी हर तरह की चीजों को खाना पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं मांसाहारी लोगों की जो खाने मांस, मछली खाना पसंद करते हैं और साथ ही तरह- तरह के जानवरों के मांस को खाना पसंद करते हैं। दुनियाभर में जगह-जगह के हिसाब से लोगों का खानपान भी बिल्कुल अलग है। कुछ जगहों पर ऐसे अजीबोगरीब भोजन बनाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे।
यह पढ़ें..कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन! सोनिया ने मानी नेताओं की मांग, दी ये अनुमति
स्नेक डिश-पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत
कुछ ऐसी ही कहानी वियतनाम की है। इस देश में लोग सांपों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन के तौर पर देखते हैं। वियतनाम में सांपों को खाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। यहां पर उत्तरी भाग के जंगलों में से पकड़े गए सांपों के मांसों का सेवन इंसान के शरीर के उच्च ताप को कम करने, सिर दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत पाने के लिए करते हैं। जहरीली चीजों की बात करें सांप के नाम से सभी को डर लगता हैं और अचानक कहीं सांप दिख जाये तो उससें बचते हुए दूर भाग जातें हैं। लेकिन वियतनाम देश के उत्तरी पश्चिम इलाके में लोग सांप से बने व्यंजन को खाना पसंद करते हैं।
यह पढ़ें..भूकंप से कांपा महाराष्ट्र: घरों से भागे सहमे लोग, जोरदार झटकों ने हिला दिया
पाचन क्रिया दुरुस्त
यहां के लोगों का कहना हैं जहां सांप का एक हिस्सा इंसान की जान लेता है तो वहीं बाकी का हिस्सा किसी दवा से कम नहीं है। और सांप से बने व्यंजन खाने से उनका पाचन क्रिया दुरुस्त रहता है और उन्हें दवाइयां नहीं खानी पड़ती। और बीमारियां भी बहुत कम होती हैं। बता दें, सांप के व्यंजन खाने से बुखार में आराम मिलता है और शरीर को ठंडा रखने का काम करता है यानी शरीर का तापमान अगर बढ़ गया है तो उसे कम करने में मदद करता है।
रेस्टरेंट्स में भी
सांपों से बनी डिश अब वियतनाम के रेस्टरेंट्स में भी मिलने लगी है। वियतनाम की राजधानी हनोई से करीब तीन घंटे की दूरी पर येन बाई प्रांत में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ ने बताया कि सांपों को लेमन ग्रास के साथ उबालकर या फिर फ्राई करके खाना पसंद करते हैं। वहीं, उसके खून को चावल की शराब में मिलाकर रेस्टोरेंट में परोसा जाता है।
यह पढ़ें..कैसे बनी स्टॉर्मी डेनियल्स एक पोर्न स्टार, अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जुड़ रहा नाम
सांप के खून को लोग शराब में
सांपों के सिर को काटकर उनके खून को निचोड़ लिया जाता है। इस खून को लोग शराब में मिलाकर पीते हैं। सांप के सिर और आसपास के हिस्सों को छोड़कर बाकी बचे भाग से कई तरह के अलग-अलग डिश तैयार किए जाते है।