Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान भूल से भी ना करें ये काम, नहीं तो होगा भारी नुकसान

Surya Grahan 2023 Date and Time: इस साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। इससे पहले जान लेते हैं कि ग्रहण के दौरान ऐसे कौन से काम हैं जो आपको नहीं करना चाहिए।

Update: 2023-04-07 10:50 GMT
Surya Grahan 2023 Date and Time(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Surya Grahan 2023: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse 2023) 20 अप्रैल गुरुवार को लगने जा रहा है। जो कि सुबह 7 बजकर 4 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं और क्या इसमें सूतक काल के नियम मान्य होंगे? लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि ग्रहण के दौरान ऐसे कौन से काम हैं जो आपको नहीं करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम (Surya Grahan Me Na Karen ye Kam)

सूतक काल के दौरान पूजा पाठ बिल्कुल नहीं करना चाहिए। देवी-देवाताओं की मूर्ति को मंदिर में ढककर रख दें।

ग्रहण के दौरान किसी नए और अच्छे कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान न तो भोजन बनाएं और ना ही पहले का बना हुआ खाएं।

इसके अलावा ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।

इस दौरान यात्रा करने से भी बचें।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल के दौरान न सोएं और ना ही घर से बाहर निकलें। किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल करने से भी बचें।

नाखून काटना, कंघी करना या सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है।

भारत में किस समय दिखेगा सूर्य ग्रहण

बता दें 20 अप्रैल 2023 को लगने वाला पहला सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2023) भारत में नहीं देखा जाएगा और ना ही इस ग्रहण का प्रभाव भारत में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा। इसका मतलब यह भी है कि भारत में सूतक काल भी लागू नहीं होगा, क्योंकि सूतक काल तभी लगता है, जब सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान हो।

Tags:    

Similar News