Who Is Triggered Insaan: कौन हैं ट्रिगर्ड इंसान, जिनका यूट्यूब चैनल हुआ हैक, करोड़ों हैं सब्सक्राइबर्स

Triggered Insaan YouTube Channel Hacked: निश्चय मल्हान उर्फ ट्रिगर्ड इंसान पॉपुलर यूट्यूबर हैं। उनके एक यूट्यूब चैनल को हैक कर लिया गया है, जिस पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-15 10:17 IST

Triggered Insaan (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Triggered Insaan Channel Hacked: हाल ही में भारत के मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) उर्फ बीयर बाइसेप्स (Beer Biceps) के यूट्यूबर चैनल हैक होने की खबर सामने आई थी। अब इंडिया के एक अन्य पॉपुलर यूट्यूबर को हैकर्स में अपना निशाना बनाया है। उस यूट्यूबर का नाम है ट्रिगर्ड इंसान, जिनके चैनल को बीते दिन हैक कर लिया लिया। जिसकी जानकारी खुद Triggered Insaan ने अपने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी। आइए जानें कौन हैं ट्रिगर्ड इंसान, जिनका यूट्यूब चैनल हैक हुआ है।

क्या है मामला?

निश्चय मल्हान उर्फ ट्रिगर्ड इंसान (Triggered Insaan) यूट्यूब के एक जाने माने शख्सियत हैं। उनके जिस यूट्यूब चैनल (Live Insaan) को हैक किया गया है, उस पर 1.27 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। नेशनल अवॉर्ड पा चुके निश्चय का चैनल बीते दिन अचानक हैक कर लिया गया और जानकारी के मुताबिक, इससे हैकर ने लाइव भी किया था। साथ ही इस चैनल को डिलीट करने की धमकी भी दी। खुद ट्रिगर्ड इंसान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपने चैनल के हैक होने की जानकारी अपने फैंस को दी।

चैनल हैक होने के बाद कवर फोटो पर This Channel Is Hacked लिखा देखा जा सकता है। साथ ही हैकर ने उनके बायो में एक नल्ला छपरी फ्रॉड यूट्यूबर भी लिखा है। इस मामले के बाद यूट्यूबर चर्चा में हैं। वहीं, लोग इसे लेकर कंफ्यूज भी हैं कि क्या सच में ट्रिगर्ड इंसान का चैनल हैक हो गया है या फिर ये कोई पब्लिक स्टंट है।

कौन हैं निश्चय मल्हान उर्फ ट्रिगर्ड इंसान (Kon Hai Triggered Insaan)

Triggered Insaan का असली नाम Nischay Malhan है, जिनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। यूट्यूब पर इनके दो चैनल हैं। एक चैनल का नाम है Triggered Insaan, ये उनका मेन चैनल है। इस पर उनके 2.28 सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, दूसरे चैनल का नाम है Live Insaan, इस पर उनके 1.27 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इसी चैनल को हैक किया गया है।

Full View

निश्चय मल्हान का जन्म 14 नवंबर 1995 को दिल्ली में हुआ था। वो एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। निश्चय के परिवार में उनके माता-पिता, एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। ट्रिगर्ड की फैमिली में उनके पिता को छोड़कर बाकी सब यूट्यूबर हैं। उनकी मां डिंपल मल्हान, बहन प्रेरणा मल्हान और भाई फुकरा इंसान भी जाने माने यूट्यूबर हैं। बता दें निश्चय के छोटे भाई अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान जाने माने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। फुकरा इंसान रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे और फर्स्ट रनरअप रहे थे।

Full View

कितना पढ़े लिखे हैं निश्चय मल्हान (Triggered Insaan Education In Hindi)

निश्चय मल्हान बचपन से ही पढ़ने में बेहद होशियार रहे हैं। वह हमेशा अपने क्लास में अवल आते थे। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। उन्होंने इंद्रप्रस्थ इंस्टिटूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (Indraprastha Institute of Information Technology) से अपनी पढ़ाई पूरी की है। निश्चय ने जॉब भी शुरू कर दी थी, लेकिन बाद जॉब छोड़ कर यूट्यूब पर रोस्टिंग और गेमिंग वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आज के समय में उनके यूट्यूब चैनल्स पर करोड़ों में सब्सक्राइबर्स हैं।

Full View

निश्चय मल्हान नेटवर्थ (Triggered Insaan Net Worth)

ट्रिगर्ड इंसान अपने यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया के जरिए तगड़ी कमाई करते हैं। उन्होंने कभी अपनी इनकम (Triggered Insaan Income) तो साझा नहीं की, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति 15 से 20 करोड़ रुपये बताई गई है। वह अपने एक वीडियो से लगभग 8-9 लाख रुपये रुपये कमा लेते हैं। जबकि उनकी मासिक आय 30 लाख से अधिक है।

Tags:    

Similar News