Gorakhpur News: कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में सर्वाधिक दिव्यांग वोटर

Lok Sabha Election 2024: सिद्धार्थनगर जिले में कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 27026 है। 2019 में 60 फीसदी से अधिक ने मतदान किया था।

Update: 2024-04-12 02:11 GMT

disabled voters   (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर-बस्ती मंडल की लोकसभा सीटों पर दिव्यांग वोटरों की अच्छी संख्या हैं। आकड़े बताते हैं कि दोनों मंडलों की 9 लोकसभाओं में सर्वाधिक वोटर कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में हैं। वहीं सबसे कम दिव्यांग वोटर संतकबीर नगर में हैं। अच्छी बात यह है कि बूथ तक जाने में ये दिव्यांग बेहद जागरूक हैं। रिकार्ड बताते हैं कि हर चुनाव में 60 फीसदी से अधिक दिव्यांगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

सिद्धार्थनगर जिले में कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 27026 है। 2019 में 60 फीसदी से अधिक ने मतदान किया था। जो कि सामान्य वोटिंग प्रतिशत 57.52 से काफी अधिक है। इसी तरह कुशीनगर जिले में 2019 के चुनाव में दिव्यांग वोटर्स 22205 में से 61 फीसदी से अधिक ने मतदान किया था। जबकि यहां ओवरऑल वोटिंग महज 59.79 फीसदी ही था। देवरिया देवरिया जिले में कुल कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19,460 थी। जबकि 2024 में अभी तक सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18,848 दिव्यांग मतदाताओं की संख्या है। 2019 के लोकसभा 60 फीसदी से अधिक दिव्यांग वोटरों ने मतदान किया था। वहीं महराजगंज में कुल दिव्यांग वोटरों 14300 में से 60 फीसदी से अधिक वोटर हैं। बस्ती कुल 15256 दिव्यांग वोटरों में से 59.9 ने बीते चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया था। संतकबीरनगर जिले में सबसे कम 8605 दिव्यांग मतदाता हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 62 फीसदी से अधिक दिव्यांगज वोटरों ने मतदान किया था।

गोरखपुर में सामान्य वोटिंग से अधिक दिव्यांगों ने किया

गोरखपुर में 2019 के चुनाव में गोरखपुर में जहां 56.97 सामान्य वोटरों ने मतदान किया वहीं 60 फीसदी से अधिक वोटिंग की दिव्यांगजनों की रही। गोरखपुर में 17636 दिव्यांग वोटरों में से 11927 पुरुष जबकि 5708 महिला वोटर हैं। यहां सबसे अधिक 3078 खजनी विधानसभा में हैं जबकि सबसे कम ग्रामीण विधानसभा में। गोरखपुर जिले में कुल 17636 दिव्यांगजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।

Tags:    

Similar News