राजस्थान के 12 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया

राजस्थान के 12 निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाडी और बसपा नेता डूंगरराम गेदर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Update: 2019-03-26 14:19 GMT

जयपुर: राजस्थान के 12 निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाडी और बसपा नेता डूंगरराम गेदर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें.....भाजपा 73 से अधिक सीटे जीतेंगी : डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

रामलीला मैदान में शक्ति प्रोजेक्ट संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में ये लोग कांग्रेस से जुड़े। इस अवसर पर निर्दलीय विधायकों रमीला खडिया, सुरेश टांक, बाबूलाल नागर, कांतिलाल मीणा, लक्ष्मण मीणा, बलजीत यादव, रामकेश मीणा, संयम लोढा, महादेव सिंह खंडेला, खुशवीर सिंह, राजकुमार गौड व आलोक बेनीवाल ने कांग्रेस को समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें.....राष्ट्रीय अपना दल ने 12 प्रत्याशियों के नामों की किया घोषणा

ये सभी विधायक मंच पर मौजूद रहे और गांधी को साफा पहनाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये विधायक, एसोसिएट मेंबर के रूप में कांग्रेस सरकार का समर्थन करेंगे।

यह भी पढ़ें......चुनाव से पहले ही बीजेपी ने जीत लीं दो सीटें, अरुणाचल से आई है खुशखबरी

इसके साथ ही भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाडी और बसपा के वरिष्ठ नेता डूंगाराम गेदर, भाजपा नेता सुरेन्द्र गोयल,जयपुर के मेयर विष्णु लाटा, जर्नादन गहलोत व पूसाराम चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

(भाषा)

Tags: