मोदी सरकार बनी तो खत्म कर देगी आरक्षण: अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के नेताओं ने मिर्जापुर और चंदौली में संयुक्त जनसभा की। जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मोदी फिर से सत्ता में आ गये तो आरक्षण को खत्म कर देंगे।

Update: 2019-05-17 15:25 GMT

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के नेताओं ने मिर्जापुर और चंदौली में संयुक्त जनसभा की। जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मोदी फिर से सत्ता में आ गये तो आरक्षण को खत्म कर देंगे। इसके साथ ही गठबंधन नेताओं ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि अब भाजपा सरकार के जाने में छह दिन बचे हैं उसे कोई भी बचा नहीं सकता।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती ने मिर्जापुर और चंदौली में संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करते हुए मिर्जापुर से प्रत्याशी रामचरित्र निषाद, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और चंदौली से डा. संजय चैहान को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें......उत्तर प्रदेश: थम गया लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव प्रचार

सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि अब भाजपा सरकार के जाने में छह दिन बचे हैं उसे कोई भी बचा नहीं सकता। भाजपा की फिर सरकार बनी तो देश में लोकतंत्र नही बचेगा। आरक्षण भी नहीं बचेगा। उन्होने कहा प्रधानमंत्री पूरे पांच साल विदेशो मेें घूमते रहे वही की पत्रिकाओं ने भी लिखा है कि मोदी सरकार वापस आई तो भारत में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। मोदी समाज में विभाजन की राजनीति करते है।

अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण से आगे अब अंतिम चरण तक मतदाताओं के रूख से स्पष्ट है कि वे भाजपा को विदा करने का मन बना चुके हैं। जनता गठबन्धन को जिताना चाहती है। एक नई सरकार और नया प्रधानमंत्री चुनना चाहती हैै। उन्होने कहा भाजपा की सरकार ने समाज के हर वर्ग को दुखी किया है,लोग परेशान हैं। उसके सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। इसलिए जनता को मतदान के दिन का इंतजार है जब वह देश को धोखा देने वाली सरकार से पूरा हिसाब किताब लेगी।

यह भी पढ़ें......वर्तमान से लेकर पूर्व तक सब हैं दौड़ में, कौन बनेगा तुरूप का इक्का?

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने झूठ और नफरत से जो सरकार बनाई उसकी दीवार को गठबन्धन गिराएगा। गठबन्धन टूटेगा नही, केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का सफाया करेगा। यह सामाजिक न्याय दिलाने का महापरिवर्तन का गठबन्धन है। अखिलेश ने कहा कि भारत पर पहले 35 लाख करोड़ का कर्ज था भाजपा के पांच साल में यह 70 लाख करोड़ हो गया है। जीएसटी, नोटबंदी ने कामधंधे चैपट कर दिए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते है उसका उल्टा करते हैं। अब उनकी चैकी छीनने का वक्त आ गया है। उन्होंने आह््वान किया कि भाजपा की विदाई का समय आ गया है। भाजपा को सबक सिखाने के लिए गठबंधन के प्रत्याशियों को बड़े अंतर से जिताये।

जनसभा में बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी कमी छिपा रहे है। भाजपा सरकार में ऐसे शौचालयों का निर्माण हुआ है जिनमें दरवाजा और पानी नही है। भाजपा बहन-बेटियों का सम्मान करने का झूठा दावा कर रही है। बसपा-सपा सरकारों ने बहन-बेटियों का सबसे अधिक सम्मान किया है गठबन्धन मां-बेटियों के हिफाजत के मामले में सबसे आगे है। महागठबन्धन काम में विश्वास करता है। भाजपा की तरह हवा-हवाई नही है।

यह भी पढ़ें......महागठबंधन बिहार में एनडीए को उड़ा देगा : शत्रुघ्न सिन्हा

मायावती ने कहा कि जनता का उत्साह देखकर लग रहा है कि नमो-नमो की छुट््टी होने जा रही है। आजादी के बाद केंद्र और राज्यों में कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही। लेकिन अपनी गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर जाना पड़ा। अगर उसकी नीतियां सही होती तो भाजपा जैसी अहंकारी पार्टी सत्ता में नहीं आ पाती। इसी प्रकार भाजपा अपनी पूंजीवादी, जातिवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक नीतियों के चलते सत्ता से बाहर जाने वाली है।

बसपा सुप्रीमों ने कहा कि भाजपा राज में गरीब, मुसलमान, किसान, दलित का विकास नहीं हुआ है। अभी भी दलित और अन्य पिछड़े वर्ग का सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रभावहीन बना हुआ है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में गरीबों की हालत खराब बताई गई हैै। भाजपा और आरएसएस के चलते अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म चरम सीमा तक पहंुच गये है।

अपरकास्ट गरीबों की हालत भी खराब है। नोटबंदी और जीएसटी को बिना प्लान के लागू किया गया, जिससे बेरोजगारी बढ़ी है। नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुुआ। उन्होंने कहा कि यह गठबन्धन तब तक चुप नहीं बैठेगा जब तक केंद्र और प्रदेश से भाजपा को बाहर ना कर दें। भाजपा चुनाव जीतने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद अपना रही है। इससे सावधान रहना जरूरी है।

Tags: