अमर सिंह ने इशारों में आज़म खान की तुलना खिलजी, रावण और दुशासन से की

मायावती को याद दिलाया आज़म का उन पर दिया गया विवादित और बेहद गंदा बयान। उन्होंने सवाल भी उठाया की वो ऐसे में आज़म के प्रचार में कैसे आएंगी। उन्होंने कहा जहां नारी का सम्मान नही वहां देवो का वास नही।

Update: 2019-04-19 14:46 GMT

मुरादाबाद: जया प्रदा के चुनाव प्रचार में रामपुर जा रहे अमर सिंह ने आज़म खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की हम नारी का सम्मान करते है। अभी अभी नवरात्र निकले है। लेकिन नारी वही नारी का अपमान या जा रहा है।

ये भी पढ़ें—सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए शरद पवार पर निशाना साधते हैं मोदी: सुप्रिया सुले

मुस्लिम हमारे दुश्मन नही है बल्कि खिलजी, तैमूर लंग जैसे लोगो नारी का अपमान करने वालो से उन्हें दिक्कत है। अमर सिंह ने इशारों इशारों में खिलजी रावण और दुशासन से आज़म खान की तुलना कर डाली। जया प्रदा पर दिए आज़म के विवादित बयान पर सोनिया, मायावती, ममता बनर्जी और प्रियंका के खामोश रहने पर अमर सिंह ने हैरानी और दुख जताया।

मायावती को याद दिलाया आज़म का उन पर दिया गया विवादित और बेहद गंदा बयान। उन्होंने सवाल भी उठाया की वो ऐसे में आज़म के प्रचार में कैसे आएंगी। उन्होंने कहा जहां नारी का सम्मान नही वहां देवो का वास नही।

ये भी पढ़ें—FTTH को 1600 शहरों में लॉंच करेगा रिलायंस

Tags: