लोकसभा चुनाव : बिहार में विरासत संभालने उतरेंगे पत्नी, बेटा और बिटिया

बिहार में इस लोकसभा चुनाव में कई उम्मीदवार राजनीतिक विरासत संभालते नजर आएंगे। राजग ने बिहार की 40 सीटों में से 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयनारायण निषाद के पुत्र अजय निषाद मुजफ्फरपुर से, पूर्व सांसद मदन जायसवाल के पुत्र संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण से और मधुबनी से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव भाग्य अजमाने मैदान में उतरेंगे।

Update:2019-03-24 14:20 IST

पटना : बिहार में इस लोकसभा चुनाव में कई उम्मीदवार राजनीतिक विरासत संभालते नजर आएंगे। राजग ने बिहार की 40 सीटों में से 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयनारायण निषाद के पुत्र अजय निषाद मुजफ्फरपुर से, पूर्व सांसद मदन जायसवाल के पुत्र संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण से और मधुबनी से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव भाग्य अजमाने मैदान में उतरेंगे।

ये भी देखें : महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना के खिलाफ 56 पार्टियों का महागठबंधन

लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान जमुई क्षेत्र से, भाई पशुपति हाजीपुर से और रामचंद्र समस्तीपुर से जबकि बाहुबली सूरजभान के भाई चंदन लोजपा के टिकट पर नवादा से चुनावी मैदान में हैं।

राजद ने नवादा से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिया है।

ये भी देखें : पिछले 15 सालों में MP की 29 में से 14 लोस सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर पायी कांग्रेस

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री मीसा पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने को तैयारहैं। सांसद पप्पू यादव की पत्नी कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन भी सुपौल से तैयार हैं।

 

Tags: