योगी का सपा-बसपा पर तंज, कहा- ये दोनों पार्टियां कसाई के मित्र हैं

बसपा और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां कसाई के मित्र है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 के लोक सभा चुनाव में हाथी ने बच्चा देने के बजाय अंडा दिया था। इस बार भी हाथी अंडा ही देगा।

Update: 2019-05-13 14:08 GMT

गोरखपुर: यूपी के कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया लोकसभा से प्रत्याशी डॉ रमापति राम त्रिपाठी के लिए जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने अपने विपक्ष सपा बसपा पर जमकर निशाना साधा साथ ही अपने आप को बजरंगबली का भक्त बताया।

ये भी पढ़ेें— सरकार को महंगाई के मोर्च पर झटका, इतनी बढ़ गई अप्रैल में रिटेल महंगाई दर

कुशीनगर के फाजिलनगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रामपति राम त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबो के लिए काम करती है। पिछली जो भी सरकारे रही, सब गरीबो को लूटने का काम किया।

बसपा और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां कसाई के मित्र है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 के लोक सभा चुनाव में हाथी ने बच्चा देने के बजाय अंडा दिया था। इस बार भी हाथी अंडा ही देगा।

ये भी पढ़ेें— सामूहिक हत्याकांड : BJP विधायक अशोक चंदेल समेत 3 ने कोर्ट में किया सरेंडर

योगी ने कहा कि मै बजरंगबली का भक्त हूँ मुझे उनमें आस्था है इसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यह समय है देश का नेतृत्व करने वाले की सही चुनाव का है आप लोग भाजपा को अपना बहुमूल्य मत देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करें।

Tags: