क्या प्रज्ञा के बयान पर BJP के ‘राष्ट्रवादी सितारों’ के पास रुख स्पष्ट करने की हिम्मत है: प्रियंका

नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने वाले भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को चुनौती दी कि भगवा पार्टी के ‘राष्ट्रवादी सितारे’ इस पर अपना रुख स्पष्ट करें।

Update: 2019-05-16 14:37 GMT
प्रियंका गांधी की फ़ाइल फोटो

नयी दिल्ली: नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने वाले भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को चुनौती दी कि भगवा पार्टी के ‘राष्ट्रवादी सितारे’ इस पर अपना रुख स्पष्ट करें।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बापू का हत्यारा देशभक्त? हे राम!’’

यह भी पढ़ें....गोरखपुर: अमित शाह ने रोड शो में उमड़ा जनसैलाब,सड़कों पर गूंजा मोदी मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘अपने उम्मीदवार के बयान से आपका दूरी बनाना पर्याप्त नहीं है। भाजपा के राष्ट्रवादी सितारों के पास अपना रुख स्पष्ट करने की हिम्मत है?’’ भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एवं मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ने बृहस्पतिवार को कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे।

यह भी पढ़ें....साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताने वाले विवादित बयान पर मांगी माफी

भाजपा ने यह कहते हुए प्रज्ञा के बयान से किनारा कर लिया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा (नाथूराम गोडसे) देशभक्त नहीं हो सकता है।

विवाद खड़ा होने के बाद प्रज्ञा ने अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांग ली।

(भाषा)

Tags: