वादों को पूरा नहीं करने के लिए BJP को याद किया जाएगा : चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर बरसते हुए कहा कि उसे लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए याद किया जाएगा।

Update: 2019-03-27 12:21 GMT

चेन्नई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर बरसते हुए कहा कि उसे लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए याद किया जाएगा।

‘‘न्यूनतम आय योजना’’ की विशेषताओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा विकास आंकड़ों पर गलतबयानी कर रही है।

यह भी पढ़ें.......लोकसभा चुनाव : क्या जम्मू-कश्मीर में बीजेपी दोहरा पाएगी पिछला प्रदर्शन

उन्होंने आरोप लगाया कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी)लागू कर उन्होंने (नरेंद्र मोदी) देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों को बर्बाद कर दिया। जब लोग भाजपा के बारे में सोचते हैं तो उनके मन में यही बात आती है कि आंकड़ों में हेरफेर कर उन्होंने यह दिखाया है कि उन्होंने विकास किया है।’’

यह भी पढ़ें.....‘मिशन शक्ति’ के लिए UPA सरकार ने नहीं दी इजाजत: अरुण जेटली

भाजपा के प्रति अपना तीखा रूख बरकरार रखते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘भाजपा को वादों को तोड़ने के लिए याद किया जाएगा। बैंक खातों में 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी, नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी। अगर हम भाजपा कहते हैं तो ये चार बातें लोगों के मन में आती हैं।’’

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव : क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी दोहरा पाएगी पिछला रिकार्ड प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि केंद्र में कोई मोदी सरकार नहीं है बल्कि नयी दिल्ली में सिर्फ मोदी हैं।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि कोई कैबिनेट है। अगर आपको लगता है तो कि कोई सरकार है, आप पूरी तरह से गलत हैं। दिल्ली आइए और सात दिन रहिए। आप जान जाएंगे कि एक ही व्यक्ति है जो सरकार है। वह श्री मोदी हैं।’’

(भाषा)

Tags: