मितरों! दिल्ली के चुनावी मैदान में सितारे मैदान में उतरे हैं, जानिए कौन कहां से

गौतम गंभीर, सूफी गायक हंसराज अहीर, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी जैसे सितारों के मैदान में उतरने के बाद ये चुनाव दिलचस्पी का केन्द्र बन गया है।

Update: 2019-04-23 16:01 GMT

नई दिल्ली : दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में तीन बार सीएम रही शीला दीक्षित के साथ ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह और क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर, सूफी गायक हंसराज अहीर, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी जैसे सितारों के मैदान में उतरने के बाद ये चुनाव दिलचस्पी का केन्द्र बन गया है।

ये भी पढ़ें— ईरान से तेल खरीदारी प्रतिबंध सरकार की कूटनीतिक-आर्थिक असफलता है: कांग्रेस

इन सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है।

कांग्रेस के उम्मीदवार

पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली

चांदनी चौक से जयप्रकाश अग्रवाल

नई दिल्ली से अजय माकन

उत्तर पश्चिम दिल्ली राजेश लिलोठिया

पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा

उत्तर पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित

दक्षिणी दिल्ली से ओलंपिक कांस्य विजेता विजेंदर सिंह

ये भी पढ़ें—श्रीलंका आतंकवादी हमले में मरने वाले विदेशी नागरिकों में सर्वाधिक भारतीय

भाजपा उम्मीदवार

उत्तर पश्चिम दिल्ली से पंजाबी गायक हंसराज हंस

दक्षिण दिल्ली से मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी

नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी

पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर

चांदनी चौक से केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन

पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी

आप के उम्मीदवार

चांदनी चौक से पंकज गुप्ता

उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडेय

पूर्वी दिल्ली से आतिशी

दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गूगन सिंह

नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल

पश्चिमी दिल्ली से बलवीर सिंह जाखड़

यह भी पढ़ें…..सीएम कमलनाथ के भतीजे की कंपनी पर छापे में 1,350 करोड़ की कर चोरी

Tags: