BJP ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय को बनाया स्टार प्रचारक, आडवाणी का नाम नहीं, ये है सूची

खास बात ये है कि इस सूची में अभिनेता विवेक ओबेरॉय को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभा रहे हैं और भाजपा के करीबी माने जाते हैं। गुजरात की गांंधीनगर सीट से कई दफा सांसद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

Update: 2019-04-05 14:36 GMT

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव में गुजरात राज्य के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें— राज बब्बर, मधु सूदन मिस्त्री, निर्मल खत्री समेत 9 कांग्रेसी नेताओं को मिली ज़मानत

खास बात ये है कि इस सूची में अभिनेता विवेक ओबेरॉय को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभा रहे हैं और भाजपा के करीबी माने जाते हैं। गुजरात की गांंधीनगर सीट से कई दफा सांसद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

ये भी पढ़ें— पाकिस्तान में हीरो बनने की होड़ में कांग्रेस, सपा और बसपा: PM मोदी

सूची में इन लोगों के हैं नाम

गुजरात के लिए जारी भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, सुषमा स्वराज, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, योगी आदित्यनाथ, मुख्तार अब्बास नकवी, वसुंधरा राजे सिंधिया, हेमा मालिनी, नितिन भाई पटेल, परेश रावल, विजय रुपाणी, हीरा भाई सोलंकी और अभिनेता विवेक ओबेरॉय के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें— लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लखनऊ में धारा 144 लागू

Tags: