लोकसभा चुनाव : बीजेपी में बढ़ा विश्वास, कई नेता हुए शामिल

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला के समक्ष आम आदमी पार्टी से लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर की प्रत्याशी रही प्रियंका माहेश्वरी और आप के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गौरव माहेश्वरी ने अपने समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Update:2019-03-19 19:58 IST

लखनऊ : भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला के समक्ष आम आदमी पार्टी से लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर की प्रत्याशी रही प्रियंका माहेश्वरी और आप के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गौरव माहेश्वरी ने अपने समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी देखें :रेलवे स्टेशन से गायब बुजुर्ग महिला, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, कुमार अशोक पाण्डेय सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

ये भी देखें :गठबंधन के नाम पर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस : अखिलेश

आज भाजपा की सदस्यता ग्रहरण करने वाले में पूर्व सदस्य सुरेश लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत, जिला सचिव एस.पी. बागी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सदस्य जिला कार्यकारिणी स्वदेश श्रीवास्तव, बालगोविन्द वर्मा, डी.के. सक्सेना, डी.सी. राय, प्रोनित छाबड़ा, विशाल प्रजापति, उपदेश सिंह, श्याम सिंह, कमल किशोर, पूर्व सभासद प्रत्याशी विशाल प्रजापति, उपदेश सिंह, श्याम सिंह, कमल किशोर, शशिकांत कुशवाहा, सुनीता शर्मा, राजेश सक्सेना, अंजू यादव, सोनू यादव, रेनू कश्यप, रीता सिंह, गोपाल कन्नौजिया, रेखा सिंह, रामलाल बाल्मीकि व सबल सिंह, अवधेश सिंह मौर्य, सुनील कुमार वर्मा, शबीना सिद्दीकी सहित कई अन्य लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Tags: