राहुल गांधी सोमवार को आगरा में करेंगे जनसभा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी 15 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी, जनपद आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र के जरार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर चुनाव लड़ रहे हैं।

Update:2019-04-14 19:41 IST

लखनऊ: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी 15 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी, जनपद आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र के जरार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी देखें:-रिलायंस जियो ने हासिल किया नया मुकाम, ग्राहकों का आंकड़ा 30 करोड़ के पार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इसके अलावा कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा एवं कांग्रेस महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरान्त ‘अब होगा न्याय’ यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

Tags: