प्रियंका कहिन- उन्हें क्या मालूम मैं मंदिर जाती हूं के नहीं...इसे सिर्फ मैं जानती हूं 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में हजारो बूथ वर्कर्स के साथ पांच घंटे तक मैराथन बैठक की। इस बीच मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने अपने अयोध्या मुद्दे पर हो रहे बीजेपी के हमले का जवाब दिया।

Update:2019-03-27 21:08 IST

अमेठी : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में हजारो बूथ वर्कर्स के साथ पांच घंटे तक मैराथन बैठक की। इस बीच मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने अपने अयोध्या मुद्दे पर हो रहे बीजेपी के हमले का जवाब दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उनको क्या मालूम मैं क्या करती हूं? मैं मंदिर जाती हूं नहीं जाती हूं, उनको क्या मालूम? सिर्फ इसे सिर्फ मैं जानती हूं।

यह भी पढ़ें…..वादों को पूरा नहीं करने के लिए BJP को याद किया जाएगा : चिदंबरम

पत्रकारों द्वारा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर मेरी पार्टी कहेगी चुनाव लड़ना है तो ज़रूर लड़ूंगी। मेरी खुद इच्छा है मैं पार्टी के लिए काम करूं। वहीं भाई राहुल को लेकर उन्होंने कहा, राहुल गांधी के पीएम बनाने की बात नहीं कही, मैं ऐसे लफ्ज़ कभी नहीं कह सकती।

सफाई पेश करते हुए उन्होंने कहा कि मैने सिर्फ कहा है, ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है आप ठीक ढ़ंग से प्रचार करें। आप घर-घर में जाकर असलियत बताएं के ये चुनाव इस देश का इस देश को बचाने का चुनाव है। इसमें राहुल जी की जीत नहीं इसमें देश की जीत होगी।

यह भी पढ़ें…..‘मिशन शक्ति’ के लिए UPA सरकार ने नहीं दी इजाजत: अरुण जेटली

बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा के आप खुद जानते हैं के कितने मुद्दों का राजनीति करण हो रहा जो की नहीं होना चाहिए। मेरे हिसाब से इस चुनाव में जो असली मुद्दे हैं उस पर चर्चा होना चाहिए।

वहीं अरुण जेटली द्वारा कांग्रेस के 72 हजार को ब्लफ बताने की बात पर अपनी पार्टी क़ा बचाव करते हुए प्रियंका ने कांग्रेस ने कहा था किसानो के कर्ज़ माफ होंगे, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश राजस्थान में घोषणा कर दी होगा तो कांग्रेस ब्लफ नहीं करती है। कांग्रेस जो कहती है वो करती है जो ब्लफ करते हैं वही ये आरोप लगा रहे हैं।

Tags: