लोकसभा चुनाव : बीजेपी के निशाने पर आया प्रियंका गांधी का 'टेंपल रन'

अयोध्या दौरे पर निकली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने हमला करते हुए कहा कि प्रियंका के राजनीतिक पर्यटन का फायदा कांग्रेस को नहीं मिलेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग राम का नाम लेने से कतराते थे, वह आज मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। 

Update:2019-03-29 15:36 IST
प्रियंका गांधी की फ़ाइल फोटो

अयोध्या : अयोध्या दौरे पर निकली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने हमला करते हुए कहा कि प्रियंका के राजनीतिक पर्यटन का फायदा कांग्रेस को नहीं मिलेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग राम का नाम लेने से कतराते थे, वह आज मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।

ये भी देखें :‘मैं भी चौकीदार’ नारे वाले चाय के कपों को लेकर रेलवे दुबारा निशाने पर

बाबरी मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा, कांग्रेस ने 70 सालों में अयोध्या का विकास नहीं किया। कांग्रेस की सरकारों ने अयोध्या की अनदेखी की। मंदिर में दर्शन करने से वोट नहीं मिलेगा।

ये भी देखें :कांग्रेस नेता का आरोप: ईवीएम से छेड़छाड़?, स्ट्रांग रूम का CCTV बंद

आपको बता दें, इससे पहले उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका की बोट यात्रा पर कहा था कि गांधी परिवार के लिए तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है. चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस वाले उत्तर प्रदेश आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं।

Tags: