मुलायम ने अखिलेश संग क्रांति रथ पर सवार हो मैनपुरी में किया नामांकन

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव इटावा स्थित अपने आवास से क्रांतिरथ पर सवार होकर नामांकन के लिए निकले थे। उनके साथ शिवपाल यादव को छोड़ बाकी सभी परिवार के सदस्य भी मैनपुरी आए। इसके बाद मुलायम सीधे कलेक्‍ट्रेट नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

Update: 2019-04-01 07:45 GMT

मैनपुरी : सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव इटावा स्थित अपने आवास से क्रांतिरथ पर सवार होकर नामांकन के लिए निकले थे। उनके साथ शिवपाल यादव को छोड़ बाकी सभी परिवार के सदस्य भी मैनपुरी आए। इसके बाद मुलायम सीधे कलेक्‍ट्रेट नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

नामांकन के बाद मुलायम जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने नेता को सुनने समर्थकों को हुजूम सभास्थल पर मौजूद है।

ये भी देखें : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बोले,”क्षेत्रीय दलों का गठबंधन केंद्र में सरकार बनाएगा”

आपको बता दें, सुबह 10.30 बजे अखिलेश यादव उन्हें लेने के लिए सपा के रथ में सैफई से सवार हो इटावा में उनके आवास सिविल लाइन पहुंचे। करीब आधा घंटे बाद वह मुलायम सिंह यादव को साथ लेकर निकल गये।

वहीं सुबह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी।

ये भी देखें : रामभुआल जैसे लोग मछुवारा समाज को बेचकर तरक्की कर रहे : संजय निषाद

ये रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, भतीजे सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, अनुराग यादव, ओम प्रकाश सिंह, नाती अर्जुन व नातिन टीना भी उनके साथ मौजूद थे।

 

Tags: