मुंबई पुलिस ने मतदान के दौरान किया कुछ ऐसा, अब हो रही तारीफ

मुंबई में सोमवार को छह लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वोट देने में सहयोग किया जिसके लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है। महाराष्ट्र में 17 लोकसभा सीटों पर चौथे और अंतिम चरण में वोट डाले गए।

Update: 2019-04-29 14:16 GMT

मुंबई : मुंबई में सोमवार को छह लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वोट देने में सहयोग किया जिसके लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है। महाराष्ट्र में 17 लोकसभा सीटों पर चौथे और अंतिम चरण में वोट डाले गए।

ये भी देखें :क्या सुष्मिता ने कर ली 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से सगाई! अंगूठी पहने तस्वीर आई सामने



ये भी देखें :लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में बॉलीवुड हस्तियों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाने के पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग करते देखा गया। शेष पांच लोकसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर भी इस तरह के दृश्य देखे गए।

मुंबई के कई निवासियों ने मुंबई पुलिस के इस सद्भावनापूर्ण व्यवहार के फोटो खींचे और सोशल मीडिया पर साझा किये।



ये भी देखें :गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जबरन वोट डलवाने का आरोपी अफसर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘सक्षम लोकतंत्र के लिए सभी विषम परिस्थितियों से जूझते हुए। हम सभी दिव्यांग मतदाताओं को सलाम करते हैं जो अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। हमें कोई बहाना नहीं करना चाहिए।’’



Tags: