प्रसपा ने जारी की 10 और उम्मीदवारों की सूची, लखनऊ से इन्हें मिला टिकट

शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आज 10 और प्रत्याशियों की  सूची जारी की है। पार्टी ने डॉ. रमेश कुमार ठुकराल को लखनऊ से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

Update: 2019-04-06 10:27 GMT
फ़ाइल फोटो

लखनऊ: शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आज 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी ने डॉ. रमेश कुमार ठुकराल को लखनऊ से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा धौरहरा से दस्यु सम्राट मलखान सिंह, बांदा से सुनीता देवी, कौशमंबी से राजदेव, गोंडा से पूर्व कांग्रेस नेता कुतुबुद्दीन खान उर्फ डायमण्ड, जौनपुर से संगीता यादव, औरंगाबाद से कुंज बिहारीजुगल किशोर अग्रवाल, मोरेना से धारा शर्मा, बेल्लागवी से दयानंद चिक्कामट और बॉसगॉव से सुरेंद्र प्रसाद भार्ती को प्रसपा को प्रत्याशी घोषित किया है।

इस लिहाज से प्रसपा के अब तक कुल 49 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है। शिवपाल ने धौरहरा से दस्यु सम्राट मलखान सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के खिलाफ मैदान मे उतारा है।वहीं भाजपा ने वर्तमान सांसद रेखा वर्मा को दोबारा इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

लखनऊ से शिवपाल ने डॉ. रमेश कुमार ठुकराल को भाजपा के कद्दावर नेता और वर्तमान गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। इसी सीट से कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने राजीव मिश्रा को बनाया प्रत्याशी

Tags: