प्रियंका गांधी ने जब सापों से खेला, तो लग गया लोगों का मेला

यूपी के रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पूरे उत्साह के साथ लोगों के साथ मिल जुल रहीं है। यहां आज उनकाएक दूसरा रूप देखने को मिला।

Update:2019-05-02 14:32 IST

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पूरे उत्साह के साथ लोगों के साथ मिल जुल रहीं है। यहां आज उनकाएक दूसरा रूप देखने को मिला। प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्टहाउस से अपने पहले दिन के दौरे पर सपेरों के गांव पहुंची।वहां पर सांपों को हाथ में उठाकर खेला। प्रियंका के रूप को देखकर लोग उन्हें डेयरडेविल बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें......प्रियंका गांधी की भाजपा को ऐठ, कहा- ना रहेगी जिला पंचायत न ही ये एमएलसी

रायबरेली के दूसरे दिन के दौरे पर प्रियंका गांधी पुरवा गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने सपेरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। इसी दौरान वह हाथ में सांप उठाकर खेलने लगी। यह देखकर प्रियंका के समर्थक उन्हें दूर रहने के लिए कहने लगे। इस पर प्रियंका ने उन्हें जवाब दिया, 'वह कुछ नहीं करेगा, आप क्यों घबरा रहे हैं।'

Full View

यह भी पढ़ें......मोदी मे आलोचना सुनने की शक्ति नही: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया लेकिन 50 लाख रोजगार कम हुए। इसी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर किया गया। रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया। अपने नोटबन्दी की लोग शहर से गाँव में आये लेकिन रोजगार नहीं दिए। हमारी सरकार आने पर 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 12वी तक मुफ्त पढ़ाई, सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता के लिए काम किया है। सत्ता अपने पास नहीं रखती कांग्रेस।

प्रियंका गाधी ने कहा कि ऊँचाहार सलोन रेलवे लाइन का काम रोका गया, रेलवे फ्लाईओवर का काम रोका, स्पाइस पार्क काम रोक, मोटर ड्राइविंग स्कूल की बिल्डिंग नही बनी।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं होती। मैं वाराणसी गई, प्रधानमंत्री किसी गाँव में नहीं गए। किसी से नहीं पूछा कैसे आप आगे बढ़ रहे हो।

Tags: