साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने तेवर दिखाए तो दिग्विजय ने बताई मन की बात

कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मेरे हिसाब से कोई कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने जो भगवा का अपमान किया है, मैं हमारे धर्म को सम्मान दिला कर रहूंगी।

Update: 2019-04-17 13:28 GMT

भोपाल : कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मेरे हिसाब से कोई कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने जो भगवा का अपमान किया है, मैं हमारे धर्म को सम्मान दिला कर रहूंगी। स्त्रियों के लिए इनके और कांग्रेस के मन में क्या है यह इन्होंने साफ किया है, मैं उनकी इस मंशा को लोगों के सामने लाउंगी।

ये भी देखें :बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से दिया टिकट, दिग्विजय से होगी टक्कर

साध्वी ने कहा, सन्यासियों के प्रति उन्होंने जो दुर्भावना फैलाई है उसको लोगों के सामने लाऊंगी और देश को सुरक्षित रखूंगी।

ये भी देखें : साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस ने रची मुझे खत्म करने की साजिश, भगवा आतंकवाद इन्हीं की देन

उन्होंने कहा, शिवराज जी ने 15 साल इस प्रदेश को दिया, जनता यह समझ जाए कि हमने जो कहा है वह किया है और हम वही करेंगे। देश को सुरक्षित भी रखेंगे और देश का विकास भी करेंगे।

वहीं दिग्विजय सिंह ने इशारे में अपने मन की बात भी बता दी। उन्होंने ट्विट कर कहा, मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।

मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।



Tags: