चाणक्य और साध्वी की टक्कर,चलने लगे बयानों के तीर- सज गया भोपाल का मैदान

लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल लोकसभा की सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में प्रज्ञा ठाकुर को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसी के साथ इस सीट

Update:2019-04-17 19:27 IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल लोकसभा की सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में प्रज्ञा ठाकुर को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसी के साथ इस सीट पर दिलचस्प मुकाबले का विगुल बज गया।साध्वी प्रज्ञा का नाम घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। साध्वी प्रज्ञा Vs दिग्विजय सिंह का मुकबला, भोपाल का चुनाव देश भर में चर्चा में रहने वाला है।

हालाँकि साध्वी का मुकाबला राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले दिग्विजय सिंह है जो पैदल नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं और कांग्रेस के नेता भी भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें सबसे बड़ा हिन्दू बताते हैं।

यह भी पढ़ें......चारा घोटाले में राहत के लिए लालू ने नीतीश सरकार गिराने का दिया ऑफर: सुशील मोदी

साध्वी प्रज्ञा की छवि कट्टर हिंदूवादी की तौर पर रही है और दिग्विजय को वो अपना दुश्मन बतातीं है। जिस तरह के दिग्विजय पर आरोप लगते हैं, उसके उलट रणनीति भाजपा प्रयोग करेगी। भाजपा नेता दिग्विजय को हिन्दू विरोधी नेता बताते आये हैं। ऐसे में उनके सामने कट्टर हिन्दू छवि की नेता साध्वी चुनावी मैदान में होंगी तो वोटों का ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है।



यह भी पढ़ें......साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने तेवर दिखाए तो दिग्विजय ने बताई मन की बात

स्वरा भास्कर ने साध्वी प्रज्ञा पर हमला बोल दिया

उधर प्रज्ञा ठाकुर का नाम सामने आया इधर स्वरा भास्कर ने साध्वी प्रज्ञा पर हमला बोल दिया। स्वरा भास्कर पहले भी बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर चुकी हैं। हाल ही मेनका गांधी के विवादित भाषण पर भी स्वरा भास्कर ने आपत्ति दर्ज की थी।

स्वरा भास्कर ने सवाल दागते हुए कहा था कि क्या मेनका गांधी मुस्लिमों को डरा नहीं रही हैं। क्या यह असंवैधानिक और अपराध नहीं है। चुनावों से पहले भी स्वरा भास्कर ट्विटर के माध्यम से अपने विरोधियों से दो दो हाथ करती देखी गईं हैं।

यह भी पढ़ें......नहीं रुके सिद्धू के विवादित बोल, कहा खाली पेट योग और खाली जेब खाता खुलवा रहे PM

साध्वी प्रज्ञा पर लगे आरोप

दरअसल 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगाँव में हुए दो बम ब्लास्ट के बाद साध्वी प्रज्ञा को अभियुक्त बनाया गया था। इस धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी और तकरीबन 101 लोग घायल हुए थे। 2008 में मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को पिछले साल ही एनआईए कोर्ट सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। भड़काऊ भाषणों के लिए प्रसिद्ध प्रज्ञा ठाकुर हिंदूवादी संगठन अभिनव भारत और दुर्गा वाहिनी से जुड़ी रही हैं।

यह भी पढ़ें......वायनाड में बोले राहुल गांधी, ‘मन की बात’ नहीं दिल की बात समझने आया हूँ

जब साध्वी प्रज्ञा उनको उम्मीदवार बनाए जाने की जब अटकलें चल रही थीं उन्होंने तब कहा था, "मैं देश के दुश्मनों के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए तैयार हूं।''

​कौन हैं साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा, मध्य प्रदेश के भिंड की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह भोपाल के रिवेरा टाउन स्थित अपने मकान में रहती है। शुरुआत में वह संघ और विहिप से जुड़ गईं, जिसके बाद उन्होंने सन्यास ले लिया। वह आरएसएस की छात्र इकाई एबीवीपी की सक्रिय सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छोड़ दिया और वह साध्वी बन गई। गांव-गांव जाकर हिन्दुत्व का प्रचार करने लगी।

उन्होंने अपनी कार्यस्थली सूरत को बनाया और वहीं पर एक आश्रम भी बनवाया। हिन्दुत्व के प्रचार के कारण वह बीजेपी के नेताओं को प्रभावित करने लगी और राजनीति में उनका वर्चस्व बढ़ता गया।साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अब आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानंद गिरी के नाम से जानी जाती हैं।

Tags: