सावित्रीबाई फुले ने किया नामांकन, भाजपा को बताया दंगाई पार्टी

भाजपा एक संविधान विरोधी पार्टी है और भाजपा के लोग एक दूसरे को लड़ाना चाहते हैं।  RSS की सरकार भारत में अमन चैन नहीं रहने देना चाहती है। नामांकन के दौरान सावित्री बाई फुले ने हज़ारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, इस दौरान कांग्रेस की तरफ से समूचे शहर में बड़ी रैली निकाली गई।

Update: 2019-04-16 13:05 GMT

बहराइच: पांचवे चरण चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी सावित्रीबाई फुले ने भाजपा के नेताओं पर जमकर प्रहार किया सावित्रीबाई फुले ने कहा कि भाजपा के लोग हिंदू मुस्लिम के बीच दंगा करा कर सत्ता पाना चाहते हैं। ये केवल भारत पाकिस्तान की बात करते हैं। कभी भाजपा का गुणगान करने वाली महिला सांसद ने पाला बदलते ही अपने तेवर भी बदल लिया, भगवा वस्त्र धारण करने वाली कांग्रेसी प्रत्याशी को अब भाजपा की नीतियां देशविरोधी लगने लगी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एक संविधान विरोधी पार्टी है और भाजपा के लोग एक दूसरे को लड़ाना चाहते हैं। RSS की सरकार भारत में अमन चैन नहीं रहने देना चाहती है। नामांकन के दौरान सावित्री बाई फुले ने हज़ारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, इस दौरान कांग्रेस की तरफ से समूचे शहर में बड़ी रैली निकाली गई।

ये भी देखें :DGCA हवाई सफर के किराए में उतार-चढ़ाव पर रखेगा रोजाना नजर

कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद सावित्री बाई फुले रेलवे स्टेशन से अपने समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए छावनी चौराहा, घंटाघर व पीपल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां अपने समर्थकों के साथ जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंची।

ये भी देखें: इनकम टैक्स की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की पत्नी, पुत्र से मांगा जवाब

कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन सेटों में नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर शंभु कुमार को दिया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद व अक्षयवर नाथ कनौजिया मौजूद रहे। गाजे-बाजे के साथ नामांकन रोड शो में शहर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू, लोकसभा प्रभारी हाजी महफूज खां, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, हकीकत अली, फिरदौस आलम बबलू, जयप्रकाश मिश्रा, मुन्ना, अनीस, सज्जन, अतहर खां, आदर्श अग्रवाल शामिल रहे।

Tags: