लोकसभा चुनाव 2019: शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

लोकप्रिय अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जल्द कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। भाजपा से नाराज चल रहे सिन्हा रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस उन्हें बिहार की पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Update: 2019-03-24 03:59 GMT
फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: लोकप्रिय अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जल्द कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। भाजपा से नाराज चल रहे सिन्हा रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस उन्हें बिहार की पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट से लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें...पटना: शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में बाढ़ राहत में सहयोग के लिए PM मोदी की तारीफ की

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जल्द पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बातचीत हो चुकी है, सिर्फ वक्त तय करना है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पूर्णिया (बिहार) और पश्चिम बंगाल में रैली हैं। इसलिए, शत्रुघन सिन्हा रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें...कपिल शर्मा के शो में शत्रुघ्न सिन्हा ने खोले लव लाइफ के कई सीक्रेट, देखें वीडियो

सिन्हा के (राष्ट्रीय जनता दल) राजद में शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने रांची रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी। राजद के नेता भी इस तरह के संकेत दे रहे थे कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके बड़े हैं, वह पार्टी में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत है। पर बाद में साफ हुआ कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी की है।

ये भी पढ़ें...शत्रुघ्न सिन्हा के ‘रामायण’ पर चला BMC का हथौड़ा, खुद भी रहे मौजूद

Tags: