कांग्रेस की परंपरा रही है दो जगह से चुनाव लड़ने की: श्रीप्रकाश जायसवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने राहुल गांधी के दो जगह से चुनाव लड़ने पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी डरे नहीं हैं। चाहे इंदिरा गांधी रही हो, राजीव गांधी या राहुल गांधी। दो जगह से चुनाव लड़ने की कांग्रेस की परंपरा रही है इसमें कोई नई बात नहीं है।

Update: 2019-03-27 14:48 GMT

कानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने राहुल गांधी के दो जगह से चुनाव लड़ने पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी डरे नहीं हैं। चाहे इंदिरा गांधी रही हो, राजीव गांधी या राहुल गांधी। दो जगह से चुनाव लड़ने की कांग्रेस की परंपरा रही है इसमें कोई नई बात नहीं है।

यह भी पढ़ें...28 को रायबरेली के सियासी समीकरण को साधेंगी प्रियंका वाड्रा

श्रीप्रकाश जायसवाल और जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा न्याय न्यूनतम आय योजना को मुद्दा बनाकर जनता तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई।

यह भी पढ़ें...3 ग्राम पंचायतों को मौदहा नगर पालिका परिषद में शामिल करने के खिलाफ याचिका खारिज

श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने एतिहासिक फैसला लिया है। हमारी पार्टी ने जो कल घोषणा की है गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को यदि 6 हजार से कम की आय है तो हम 6 हजार रूपए उनको भारत सरकार के खजाने से देंगे जिसमें उनकी मिनिमम आय 12 हजार रूपए होगी। वो सारी रणनीति अपनाई जाएगी जिससे विरोधी चारो खाने चित हो जाएं।

यह भी पढ़ें...भारत 2007 में ही एंटी-सैटेलाइट मिसाइल क्षमता प्रदर्शित कर सकता था : माधवन नायर

उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 72 हजार रूपए सालाना दिए जाएंगे। यह 72,000 हजार रूपए सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना है। कांग्रेस की इस योजना को जन-जन तक पहचाने तैयारी बनाई गई है।

Tags: