डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा, कांग्रेस के आपसी मतभेद का परिणाम है रायबरेली की घटना

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विपक्ष हमला करते हुए कहा कि लोकसभा 6 चरणों के मतदान में भाजपा के पक्ष में लहर चलती देख विपक्ष बौखलाया है।इसी के तहत पश्चिम बंगाल में कल टीएमसी ने अराजकता की है।

Update: 2019-05-15 10:37 GMT
डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा 6 चरणों के मतदान में भाजपा के पक्ष में लहर चलती देख विपक्ष बौखलाया है।इसी के तहत पश्चिम बंगाल में कल टीएमसी ने अराजकता की है।

यह भी पढ़ें......कांग्रेस विधायक पर हमले के बाह रायबरेली पहुंची प्रियंका ने कही ये बड़ी बात

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा,भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को हंगामे का शिकार बनाया। भाजपाइयों के नाम से मूर्तियां भी तोड़ीं। विपक्षी रोज नए झूठे आरोप पीएम मोदी पर लगा रहे है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा सपा -बसपा भी बुरी हार हारने जा रहे है इस लिए मायावती पीएम पर जातिगत आरोप लगा रहीं है। सपा, बसपा और कांग्रेस हताशा और निराशा के दौर से गुजर रही है।

यह भी पढ़ें......मुंबई धमाके में शामिल आतंकी अब्दुल रहमान मक्की गिरफ्तार

डिप्टी सीएम यहीं नही रूके उन्होंने कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रियंका पर हमला किया।उन्होंने कहा ,कांग्रेस के ही दो गुटों में विद्वेष चल रहा था। जिला प्रशासन ने चुनाव की समुचित व्यवस्था की थी। कांग्रेस जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ मिथ्या प्रचार कर रही है।रायबरेली की घटना कांग्रेस के आपसी मतभेद का परिणाम है। सीसीटीवी फुटेज मौजूद है जिला प्रशासन निष्पक्षता से जांच रहा है।

यह भी पढ़ें.....हरियाणा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित, शिव कुमार और शिवानी ने किया टॉप

उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी कांग्रेस की बडी नेता हैं उनका लोकसभा चुनाव छोड़ रायबरेली में जाना संदिग्ध है।

Tags: