पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के बब्बर ने कही राहुल को लेकर ऐसी बात

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ाने में मदद करने का आरोप लगाया और कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को डर था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने पर उसकी हार हो सकती है, इसलिए उसने हिंसा का सहारा लिया।

Update: 2019-04-26 14:49 GMT

कोलकाता : कांग्रेस नेता राज बब्बर ने तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ाने में मदद करने का आरोप लगाया और कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को डर था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने पर उसकी हार हो सकती है, इसलिए उसने हिंसा का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें…डुकाती ने भारत में स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल का नया संस्करण पेश किया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, "लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापस लौटेगी। देश में भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी ही एकमात्र विकल्प हैं।"

यह भी पढ़ें…मुलायम की तबीयत हुई खराब, पीजीआई में कराना पड़ा भर्ती

राज्य में सत्तारूढ़ दल की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव से डरी हुई है। इसलिए इसने हिंसा का सहारा लिया। यह शर्मनाक है कि पार्टी को लोकतांत्रिक मूल्यों की कद्र नहीं है।"

Tags: