क्या एक बार फिर चलेगा प्रियंका का इमोशनल कार्ड !

प्रियंका गांधी एक दिन अपनी मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र में रहेंगी और उसके बाद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी चली जाएंगी। कभी कांग्रेस में रहे दिनेश प्रताप सिंह आज सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जमकर कोसते हैं ।

Update: 2019-04-21 15:45 GMT

रायबरेली: नामांकन के बाद एक बार फिर रायबरेली में सोनिया और प्रियंका एक साथ जनता से सीधा संवाद करने आ रही हैं। सोनिया गांधी जहां सिर्फ भुएमऊ गेस्ट हॉउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी वहीं प्रियंका गांधी सीधे जनता से रूबरू होंगी। सोनिया गांधी के सामने कभी कांग्रेस के साथी रहे दिनेश प्रताप सिंह मैदान में है। प्रियंका गांधी ने एक बार फिर अपनी मां सोनिया और भाई राहुल के चुनावी प्रचार की कमान संभाल ली है।

प्रियंका गांधी एक दिन अपनी मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र में रहेंगी और उसके बाद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी चली जाएंगी। कभी कांग्रेस में रहे दिनेश प्रताप सिंह आज सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जमकर कोसते हैं । नामांकन के बाद दिनेश सिंह ने सोनिया के नाम को लेकर आपत्ति जताई और पर्चा ख़ारिज करने की मांग की तो कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए दिनेश सिंह पर कांग्रेस का सदस्य रहते हुए भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने पर आपत्ति जताते हुए दिनेश का पर्चा ख़ारिज करने की मांग की।

ये भी देखें:BJP ने किया 7 कैंडिडेट्स का ऐलान, दिल्ली से मनोज तिवारी को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

ठीक इसी दिन दिनेश सिंह के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के खिलाफ अविस्वाश प्रस्ताव को लेकर कई जिला पंचायत सदस्य सत्यापन की मांग पर अड़े रहे।

एक महीने पहले 52 जिला पंचायत सदस्यों में से 31 सदस्यों ने अवधेश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आये थे। दिनेश का आरोप है कि ये सब कांग्रेस के इशारे पर हो रहा है।

सवाल ये है कि क्या एक बार फिर प्रियंका इमोशनल कार्ड खेल सकती है जैसा उन्होंने 1999 के चुनाव में किया था। दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के एमएलसी रहे है और उन्हें राजनैतिक तौर पर मजबूती कांग्रेस ने ही दी है इसके बाद दिनेश सिंह ने कांग्रेस का दामन एक झटके में छोड़ दिया था।

प्रियंका गांधी ने महासचिव बनने के बाद बड़े ही सुनियोजित तरीके से चुनाव की कमान संभाली है।

रायबरेली में जब भी प्रियंका गांधी ने प्रचार किया सोनिया गांधी को बड़ी जीत मिली है। सोनिया गांधी को बड़े अंतर से जिताना प्रियंका के लिए एक बड़ी चुनौती है क्यूंकि भाजपा प्रत्याशी मौजूदा एमएलसी है और इनके भाई हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक और दूसरे भाई अवधेश जिला पंचायत अध्यक्ष है।

दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली की जनता का जनसमर्थन हासिल है और मोदी मैजिक भी अगर चल गया तो शायद पासा पलट सकता है ऐसे में प्रियंका गांधी एक बार फिर रायबरेली में अपना बीस साल पुराना इमोशनल कार्ड खेल सकती हैं, जैसा उन्होंने 1999 में खेला था।

रायबरेली से कांग्रेस की तरफ से कैप्टन सतीश शर्मा चुनाव लड़ रहे थे और भाजपा की तरफ से कांग्रेस परिवार के करीबी रहे अरुण नेहरू मैदान में थे। प्रियंका ने ये कहते हुए एक रात में बाज़ी पलट दी थी कि आपने उसे रायबरेली में घुसने कैसे दिया जो हमारा नहीं हो सका वो आपका क्या होगा। इसके बाद कैप्टन सतीश शर्मा चुनाव जीत गए थे और अरुण नेहरू की जमानत ज़ब्त हो गयी थी।

ये भी देखें:भाजपा और कांग्रेस पर जनता को नहीं है भरोसा: अखिलेश

कांग्रेस ने दिया दिनेश को सुनहरा राजनैतिक करियर

समाजवादी पार्टी और बीएसपी में रहने के बाद जब उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। 2010 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर एमएलसी बने। उसके बाद इनका राजनैतिक करियर आगे बढ़ता गया। दिनेश सिंह के भाई की पत्नी सुमन सिंह जिला पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी मिली।

इसके बाद इनके भाई अवधेश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिए गए। दिनेश 2016 में एक बार फिर एमएलसी चुने गए। 2017 में इनके भाई राकेश सिंह हरदचंपुर से विधायक चुन लिए गए।

लेकिन 21 अप्रैल 2018 में दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा का दमन थाम लिया। दिनेश ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

ये भी देखें: योगी की मंत्री ने ‘बहन जी’ पर की अभद्र टिप्पणी, बवाल होना तय

जानिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

सोनिया गांधी का प्रोग्राम

22 अप्रैल

2.00 PM : अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट पर लैंडिंग

2:10 PM : नहर कोठी तिराहे पर अमेठी के तिलोई विधानसभा के कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात,

3:10 PM : नहर कोठी से भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए होंगी रवाना जहाँ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

23 अप्रैल

10 :00 AM : विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी

4 :00 AM : क्षेत्र का भ्रमण

5 :00 AM : फुरसतगंज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होंगी रवाना ।

प्रियंका गांधी का प्रोग्राम

22 अप्रैल

2:00PM : सोनिया गांधी के साथ फुरसतगंज एयरपोर्ट लैंडिंग

2:10PM :सोनिया गांधी के साथ नहर कोठी तिराहे

3:00PM : रायबरेली के सदर विधानसभा के अमावां ब्लॉक में सभा को करेंगी संबोधित,

4:00PM : मेजरगंज कस्बे में सभा

4:30 PM: भुएमऊ गेस्ट हाउस रात्रि विश्राम

23 अप्रैल को सुबह 9 बजे सड़क मार्ग से अमेठी के लिए रवाना

Tags: