अजब-गजब: इन देशों की दो से ज्यादा हैं राजधानियां...

दुनिया के अधिकांश देश की एक ही राजधानी है, लेकिन हम आपको उन देशों का विवरण दे रहे हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं।

Update: 2019-08-31 09:49 GMT

बेंगलुरु: यूं तो दुनिया के अधिकांश देश की एक ही राजधानी है, लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं। इस लेख में हम उन देशों का विवरण दे रहे हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं।

ये भी पढ़ें...अजब गजब:यहां कपड़े बताएंगे महिलाओं की उम्र, सरकार ने जारी किया फरमान

जॉर्जिया

जॉर्जिया की एक राजधानी है तिबलिसी जो यहां की आधिकारिक राजधानी है और सरकार के साथ ही राष्ट्रपति की भी सीट है। इसके अलावा कुतईसी भी इस देश की एक राजधानी है।

होंडुरास

तेगुसीगाल्पा और कोमायगुएला इस देश की दो राजधानियों के तौर पर जाने जाते हैं।

बेनिन

पश्चिम अफ्रीका के देश बेनिन की आधिकारिक राजधानी पोर्टो-नोवो है तो वहीं सरकार के कामकाज के लिए कोटोनोऊ को राजधानी बनाया गया है।

कोटे डि आइवोरिए

इस देश की भी दो राजधानियां हैं। यामोयूस्सूउओक्रो और अबिदजान।

बोलिविया

स्पेवनिश देश बोलिविया की भी दो राजधानी हैं। एक राजधानी है स्यूवकेरे जहां से देश की न्याय व्यवस्था की देखरेख होती है तो वहीं एक है लापाएज जहां से सरकार अपना कामकाज संचालित करती है।

चिली

चिली की दो राजधानियां हैं पहली है सैंटियागो और दूसरी है वालपारासियो। सैंटियोगा से देश की शासन व्यवस्था संच‍ालित होती है तो वालपारासियो से देश की विधायिका का चुनाव होता है।

मलेशिया

कुवालालंपुर इस देश की आधिकारिक और शाही राजधानी है। इसके अलावा पुत्राजया इसके प्रशासन का केंद्र है और राष्रीहैलय न्यायिक व्यवस्था का केंद्र है।

मोंटेनगेएरो

यूरोप के इस देश की भी दो कैपिटल्स हैं। पहली है पोडोगोरसिया जिसे आधिकारिक राजधानी का दर्जा मिला हुआ है। सेंतींजे इसकी पुरानी शाही सत्ता का केंद्र है और इस देश के मुखिया का गृहनगर कहा जाता है।

स्वायजीलैंड

सदर्न अफ्रीका के देश स्वाजीलैंड की दो राजधानियां हैं। पहली है माब्बाअने और दूसरी लोबाम्बाज।

तंजानिया

ईस्टन अफ्रीका के देश तंजानिया की आधिकारिक राजधानी है डोडोमा और दूसरी है डार ए सलाम।

ये भी पढ़ें...अजब गजब:जानिए सेना के जवानों के छोटे बाल रखने के पीछे छिपे राज…

वेस्टर्न सहारा

नॉर्थ अफ्रीका का एक विवादित देश है वेस्ट र्न सहारा और इसकी दो राजधानियां हैं। पहली है एल आइउन और दूसरी घोषित राजधानी है तिफराइती।

नीदरलैंड

ट्यूलिप के फूलों के लिए मशहूर नीदरलैंड की पहली राजधानी है एम्सर्टडम और दूसरी है द हॉग।

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की तो तीन राजधानी हैं। पहली है प्रिटोरिया, दूसरी है केपटाउन और तीसरी है ब्लोंएमफोंटेन।

श्रीलंका

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की दो राजधानी हैं। श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे और कोलंबो।

ये भी पढ़ें...अजब गजब: मिलिए 2 साल के स्‍टंटबाज से, 7 माह से दिखा रहा करतब

Tags:    

Similar News