जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुहिम: बदलाव का सशक्त आंदोलन change.org

Update: 2018-09-21 05:45 GMT

राम कृष्ण बाजपेयी

change.org वैश्विक बदलाव का एक ऐसा सशक्त मंच है जिसके माध्यम से दुनिया भर के 25 करोड़ से अधिक लोग सकारात्मक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुहिम छेड़ रहे हैं। इस मंच पर लोग पिटीशन डालते हैं और फिर उस पिटीशन के समर्थन में अभियान छेड़ते हैं। अपने मुद्दे पर समर्थकों को गतिशील करने के बाद नीति नियंताओं को उस व्यापक जनहित के मुद्दे पर फैसला लेने को मजबूर करते हैं।

तमाम लोगों को यह पता भी नहीं होगा कि एक ऐसा मंच कितनी खूबसूरती से बदलाव की बयार बहा रहा है।

दिल्ली की प्रियंका गुप्ता ने इस मंच के जरिये अपनी बच्ची के पासपोर्ट मिलने में आ रही दिक्कतों का समाधान

अपनी पिटीशन के समर्थन में एक लाख से अधिक लोगों का जनसमर्थन जुटा कर करवाया। इसके बाद एकल

अभिभावकों के बच्चों के लिए पासपोर्ट नियम शिथिल किये गए। दूसरे मामले में रेड बस संचालक महिला यात्रियों

के लिए सुरक्षा प्रबंध सुधारने पर राजी हुए। जोमाटो ने फूड डिलीवरी सिस्टम को सुरक्षित बनाया।

इसके अलावा पूर्वराष्ट्रपति एपीजे कलाम के घर को नोलेज सेंटर बनाने के अभियान से दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार सहमत हुई। केंद्र सरकार ने ईपीएफ पर कर लगाने के प्रस्तावों को वापस लिया। ट्राई नेट न्यूट्रैलिटी के संरक्षण पर सहमत हुआ। इसी तरह बच्चों के प्रति बढ़ते यौन हमलों को देखते हुए एक मां ने महाराष्ट्र में स्कूलों में आत्म रक्षा को अनिवार्य किये जाने का अभियान छेड़ा हुआ है जिसमें आंशिक सफलता मिली है और बंगाल सरकार आत्म रक्षा पर

तीन हफ्ते की कार्यशाला कराने पर राजी हुई है। जबकि याचिका में सभी स्कूलों में आत्म रक्षा का प्रशिक्षण

अनिवार्य रूप से दिये जाने की मांग है।

यहां यह जिक्र उल्लेखनीय है कि हरियाणा के अरावली जोन में जंगल बचाने के लिए भी इस मंच पर अभियान चल

रहा है जिसमें 7000 पेड़ों को बचाने के लिए अभियान छिड़ा हुआ है। यह अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि

यदि यहां आवासीय फ्लैट बन गए तो पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो सकता है। जबकि यह वन क्षेत्र जल संरक्षण

में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। दाऊदी बोहरा समाज में लड़कियों के खतने और बुलेट ट्रेन की जगह जवानों को

बुलेट प्रूफ जैकेट दिये जाने का अभियान भी इस मंच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

Tags:    

Similar News