तोगड़िया बोले- मंदिर तो वहीं बनेगा, बाबर को अब्बू कहने वाले देश छोड़ दें

यूपी के आगरा में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर पर कहा कि भारत में राम राज्य भी होगा और अयोध्या में राम मंदिर भी होगा।

Update: 2017-09-04 22:17 GMT
तोगड़िया बोले- मंदिर तो वहीं बनेगा, बाबर को अब्बू कहने वाले देश छोड़ दें

आगरा: यूपी के आगरा में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर पर कहा कि भारत में राम राज्य भी होगा और अयोध्या में राम मंदिर भी होगा। हम न भीख मांग रहे हैं, न दान मांग रहे हैं। हम अपना अधिकार मांग रहे हैं। राम की जन्म भूमि एक इंच भी नहीं हट सकती है। ये हिन्दू समाज राम मंदिर के बराबर से कोई मस्जिद बर्दाश्त करने वाला नहीं है। देश का हिन्दू समाज मांग करता है कि संसद में कानून बनाओ कि ये जमीन राम मंदिर की है। डंके की चोट पर हिन्दू समाज अयोध्या में राम मंदिर बनाएगा। अयोध्या में मंदिर नहीं बना पाओगे तो आगरा में भी मंदिर नहीं बचा पाओगे।

यह भी पढ़ें ... साक्षी महाराज बोले: राम मंदिर निर्माण शुरू कर 2019 के चुनाव में उतरेगी भाजपा

जिनको बाबर अब्बू लगता है उनकी देश में जगह नहीं

तोगडिया ने कहा कि हमने सपने राम राज्य के देखे थे। आज भी हमारा सपना अधूरा है। मंदिर के लिए झगड़ा नहीं करना चहिए। ये झगड़ा मंदिर का नहीं, ये झगड़ा राम की जन्म भूमि का है। प्रश्न मंदिर का नहीं, प्रश्न राम जन्म भूमि का है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कराची में जन्मे थे। जब उनका जन्मस्थल आगरा नहीं हो सकता तो भगवान राम की जन्म भूमि कैसे बदल सकती है। उन्होंने मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए कहा राम जन्म भूमि से इतना प्यार है तो हिन्दू बन जाओ। हम कहते हैं कि ये राम भूमि है भारत की भूमि है। अयोध्या में मस्जिद की कोई ईंट नही रखने देंगे। भारत मे कहीं भी बाबर के नाम से कुछ नहीं रखने देंगे। जिन लोगों को बाबर अब्बू लगता है उनकी भारत में कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें ... प्रवीण तोगड़िया बोले- जरूर बनेगा राम मंदिर, लेकिन तीन ‘P’ के सहयोग की जरूरत

आगरा की गलियों में दिखाई देता है बाबर

तोगड़िया ने कहा कि बाबर आतंकवादी था। ये आतंकवाद बाबर की विचारधारा है। जो दुनिया में शांति नहीं चाहती है। हमको आगरा के पेठे से प्यार है उनको मौत और दूसरों को मारना प्रिय है। देश को फैसला करना पड़ेगा कि तुम राम के साथ हो या बाबर के साथ हो। बाबर के साथ रहने वाला भारत मे नहीं रहेगा। अब तो बाबर आगरा की गलियों में भी दिखाई देता है। आगरा में बाबर की औलाद आगरा में सिर उठाने की हिम्मत न कर सके।

यह भी पढ़ें ... अमित शाह बोले- कानूनी तरीके से ही होगा राम मंदिर का निर्माण

न्यायालय के निर्णय पर सवाल

न्यायालय के निर्णय पर बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि श्रद्धा का निर्णय न्यायालय नहीं कर सकता है क्योंकि यहां ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का कोई भी न्यायालय श्रद्धा का फैसला नहीं कर सकता। राम जन्म भूमि का प्रश्न 100 करोड़ हिन्दू की आस्थाओं का प्रश्न है। न्यायिक प्रक्रिया से 25 सालों तक राम मंदिर पर फैसला नहीं आएगा। तोगड़िया ने कहा कि यह स्वीकार नहीं है कि राम मंदिर के पास कोई बाबर की मस्जिद बने। मंदिर बनाने का रास्ता सरदार पटेल ने सोमनाथ का मंदिर बनाकर दिखाया। सोमनाथ से अयोध्या तक की यात्रा से सरदार पटेल ने रास्ता दिखाया। इसलिए सरकार संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बनाए। सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलकर राम मंदिर का निर्माण होगा। राम राज्य में भारत में राम को अयोध्या में घर मिले।

Tags:    

Similar News