उत्तर प्रदेश में कांग्रेस शिक्षक स्नातक चुनाव अकेले लड़ेंगी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना
UP Congress: अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने और भ्रष्टाचार युक्त बना रही है।
UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी शिक्षक स्नातक चुनाव में कांग्रेस की रणनीति और भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 11 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर शिक्षा के व्यवसायीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शिक्षा को खत्म करना चाहती है।
सरकार कर रही शिक्षा का व्यवसायीकरण
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आगे कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रही है। शिक्षण संस्थानों पर कब्जा जमा रही है। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का मुद्दा उठाते हुए कहा बीएचयू में कई सालों बाद एक्सक्यूटिव काउंसिल का गठन किया गया है, जिसमें भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोगों को मनोनीत किया गया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने और भ्रष्टाचार भर रही है।
शिक्षण संस्थानों पर आरएसएस का नियंत्रण
आरएसएस शिक्षण संस्थानों को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है। कांग्रेस शिक्षकों और स्नातकों के मुद्दों को गंभीरता से उठा रही है। इन मुद्दों पर शिक्षक स्नातक चुनाव में प्रमुखता से सवाल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बचाना और बड़ा सुधार करना है। उन्होनें शिक्षकों और स्नातकों से कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की है। ताकि एक स्वच्छ और निष्पक्ष शिक्षा प्रणाली स्थापित हो पाएं।