Chandauli News: SP की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विवेचना में लापरवाही पर एक निलंबित, तीन के खिलाफ जांच

Chandauli News: चंदौली में एसपी आकाश पटेल ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लापरवाही पर एक विवेचक को निलंबित कर दिया, जबकि तीन के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

Update:2026-08-14 15:34 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा सकलडीहा सर्किल में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान विवेचना के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर एक विवेचक को निलंबित किया गया है, जबकि तीन के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं।चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा 13 अगस्त 2026 को सकलडीहा सर्किल में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के लिए अर्दली रूम आयोजित किया गया।

इस दौरान 60/90 दिनों के भीतर विवेचनाओं के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर एक विवेचक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, जबकि तीन के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए।साथ ही, विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान थाना धानापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-04/2025, धारा 125बी, 281, 324(2) बीएनएस की विवेचना में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने और अभियोग पंजीकृत हुए लगभग एक वर्ष छह माह का समय व्यतीत हो जाने के बावजूद विवेचनात्मक कार्रवाई पूर्ण न किए जाने को गंभीरता से लिया गया। इसके चलते उप निरीक्षक ना0पु0 सकलैन अहमद, थाना धानापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, थाना धीना एवं थाना बलुआ में पंजीकृत अभियोगों की विवेचनाओं में भी 60 एवं 90 दिनों से अधिक समय व्यतीत होने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने, घटना का अनावरण न किए जाने तथा विवेचनात्मक कार्रवाई में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित तीन विवेचकों के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने समस्त विवेचकों को निर्देशित किया कि 60/90 दिनों के भीतर निस्तारित होने वाली विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। साथ ही, साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण तथा विधिक प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब और लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News