Chandauli News: चंदौली के लाल विनय तिवारी की LTP Calculator बनी NJ Wealth North Zone की विजेता

Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय की LTP Calculator ने 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच NJ E-Wealth Accounts में North Zone का खिताब जीता।

Update:2026-08-14 10:20 IST

 Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के निवासी विनय प्रकाश तिवारी ने कमाल करते हुए उनके द्वारा बनाई गई वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में LTP Calculator Financial Technology Pvt. Ltd. ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में North Zone में सर्वाधिक NJ E-Wealth Accounts खोलने के लिए कंपनी को Winner (North) के सम्मान से नवाजा गया।

इस उपलब्धि की खास बात यह है कि NJ Wealth के नेटवर्क में देशभर में 55,000 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स जुड़े हुए हैं और यह प्रतिस्पर्धा इसी विशाल नेटवर्क के बीच थी। ऐसे में चंदौली के मुगलसराय से अपनी यात्रा शुरू करने वाली LTP Calculator का North Zone में शीर्ष स्थान हासिल करना पूर्वांचल के लिए भी उल्लेखनीय उपलब्धि है।मुंबई में आयोजित NJ Wealth PBT 2026 कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. तिवारी ने कहा, “यह पुरस्कार हमारा नहीं, हमारे निवेशकों के भरोसे का है। कोई अपनी बिटिया की शादी के लिए पैसा जोड़ रहा है, कोई बच्चों की पढ़ाई के लिए, कोई अपना घर खरीदने का सपना देख रहा है और कोई अपने रिटायरमेंट की योजना हमारे साथ बना रहा है। जब लोग अपने जीवन के इतने महत्वपूर्ण भविष्य की चिंता हमारे ऊपर छोड़ देते हैं, तो उस भरोसे से बड़ी जिम्मेदारी और कोई नहीं हो सकती।”

उन्होंने कहा, चंदौली के “मुगलसराय की एक कंपनी अगर आज देशभर के 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के नेटवर्क के बीच अपनी अलग पहचान बना रही है, तो इसके पीछे हमारे निवेशकों का विश्वास और प्यार है। यही भरोसा हमें आगे बढ़ा रहा है।”डॉ. तिवारी ने इस उपलब्धि को LTP Calculator के निवेशकों, सहयोगियों और पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि कंपनी का प्रयास आगे भी निवेशकों के दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को केंद्र में रखकर काम करने का रहेगा।

Tags:    

Similar News