Aligarh News: 15 अगस्त को अलीगढ़ में शराब की दुकानें रहेंगी बंद, बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Aligarh News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2026 को अलीगढ़ जिले में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। प्रशासन ने शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
Aligarh News
Aligarh News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलीगढ़ में शराब के शौकीनों को झटका लगने वाला है। 15 अगस्त को जिलेभर में मदिरा की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 59 के तहत यह आदेश जारी किया है।
अलीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के मुताबिक, 15 अगस्त को जनपद की सभी देशी शराब, कंपोजिट मदिरा, मॉडल शॉप और भांग के थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों के तहत बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा एफएल-6/7 बार अनुज्ञापन, एफएल-9/9ए सैन्य कैंटीन अनुज्ञापन तथा अन्य संबंधित आबकारी अनुज्ञापनों के तहत भी मदिरा का क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकेगा।
प्रशासन ने वेव आसवनी एंड ब्रिवरीज, अहमदपुरा, अतरौली, अलीगढ़ से संबंधित एफएल-1ए, एफएल-3, एफएल-3ए, डीएस-1, पीडी-2 और सीएलबी-1 अनुज्ञापनों के अंतर्गत होने वाली मदिरा की बिक्री पर भी 15 अगस्त को रोक लगाई है।अलीगढ़ प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बंदी अवधि के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल आदि देय नहीं होगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।स्वतंत्रता दिवस पर जिले में शराब की बिक्री बंद रखने का उद्देश्य शांति, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना है।