Relationship News: पार्टनर के साथ बिस्तर में जाने से पहले कर लें ये जरूरी काम, संभोग का मजा हो जाएगा दोगुना

Relationship News: संभोग करने से पहले जरूरी है कि आप इन चीजों का ध्यान रखें। तब जाकर आप हेल्दी सेक्स लाइफ जी पाएंगे। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही उपाय ढूंढ कर लाए हैं।

Report :  Ragini Sinha
Update: 2022-06-28 08:27 GMT
रिलेशनशिप ( Social media)

Relationship News: पहली बार सेक्स करने से पहले आपको ये चीजें जरूर जान लेनी चाहिए। अक्सर लोग सालों साल एक जैसी गलतियों दोहराने लगते है, जिसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ में कई दिक्कत (Sex Life Problems) आती हैं। संभोग करने से पहले जरूरी है कि आप इन चीजों का ध्यान रखें। तब जाकर आप हेल्दी सेक्स लाइफ (Healthy Sex Life) जी पाएंगे। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही उपाय ढूंढ कर लाए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वह।

हमबिस्तर होने से पहले पेशाब करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्राइवेट पार्ट्स को स्वस्थ रखने के लिए ये करना जरूरी माना जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। संबध बनाने के बाद पेशाब करने की आदत बना लें।


2 घंटे का समय लेकर खाएं खाना

सेक्स करने से पहले खाना खा सकते हैं, लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि संबंध बनाने और खाना खाने के बीच 2 घंटों का समय रहे। ऐसा कभी नही करें की तुरंत खाना खाने के बाद संभोग करें, ऐसा करने से आपको पेट संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती हैं। ऐसा नहीं करने वाले पुरुष जल्द ही बीमार हो जाते हैं।

संभोग के बाद क्या खाना-पीना

बताया जाता है कि सेक्‍स करने के बाद कमजोरी महसूस होती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप फौरन कुछ खाने लगें। थोड़ी देर बाद पानी पिएं। इसके अलावा आप दूध भी पी सकते हैं। अगर आप केला या अन्य फल खाने की सोच रहे हैं तो इनको खाने की न सोचें।


कंडोम को उपयोग करने के बाद क्या करें 

देखा गया है कि कई पुरुष सेक्स के बाद कंडोम को बिस्तर के नीचे  रख देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ये आदत बदल दीजिए। कंडोम को इधर-उधर न फेकें और न ही जलाएं।

Tags:    

Similar News