Mahashivratri 2022 : अच्छा पति बनने के लिए भगवान शिव के इन आदतों को अपनाएं

Mahashivratri 2022 Relationship Tips : अगर आप रिश्ते में प्यार बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको आज से ही भोलेनाथ के इन गुणों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-03-01 10:07 GMT

अच्छा पति बनने के लिए भगवान शिव से सीखें ये आदतें (Social media)

Relationship Tips : महाशिवरात्रि (mahashivratri 2022) के पावन पर्व पर आज हम आपको बताएंगे की आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को और कैसे मजबूत बना सकते हैं। बता दें कि जिस तरह से भगवान शिव मां पार्वती से अपर प्रेम करते थे, वैसे ही आप भी भोलेनाथ के ये गुण सिख लें तो आपका जीवन भी सुखदाई हो जाएगा। आइए जानते हैं 5 चीजें के बारे में जिसे हर आदमी को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान शिव से अपनानी चाहिए

पति के बीच समानता

जिस तरह भोलेनाथ ने कभी भी माता पार्वती से खुद को ऊंचा नहीं बताया, उसी तरह आप भी अपनी पत्नी को नीचा ना दिखाएं। जिस तरह वह अपनी पत्नी को आधा अंग मानते थे, उसी तरह आप भी अपनी पत्नी को सम्मान और अपना आधा हिस्सा समझे।


अपार प्रेम

प्रेम के मामले में महादेव सबसे आगे थे, इसलिए शायद आज हर लड़की महादेव का व्रत करती है, ताकि उसे भी महादेव जैसा पति मिले। हमें भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से ये चीज सीखनी चाहिए कि किस तरह उन्होंने एक दूसरे को अपार प्रेम किया।

परिवार को लेकर बैलेंस करना

फैमिली मैनेजमेंट या परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने का तरीका भी हमें भगवान शिव से सीखना चाहिए। जिस तरह शिव के गले में सांप होता और पुत्र गणेश का वाहक चूहा होता है। सांप और चूहा एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं, लेकिन दोनों में कभी लड़ाई नहीं है। इनके परिवार में जैसे सभी शत्रु साथ में रहते हैं वैसे ही हम भी रहना चाहिए।


हर रूप में अपने साथी को पसंद करना

जैसे मां पार्वती ने सभी राजा महाराजाओं के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और सभी मोह माया को त्याग कर भोलेनाथ से शादी कर ली। अगर आज भी पति पत्नी एक दूसरे को इसी तरह से प्रेम करेंगे तो आपका व्यवाहिक जीवन कुशल मंगल बीतेगा और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

Tags:    

Similar News