महिलाओं की ये 4 चीजें, बना सकती हैं पुरुषों को उनका दीवाना

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ज्यादातर पुरुषों को महिलाओं की सादगी अच्छी लगती है। फिगर बहुत ज्यादा महत्व नहीं रखता है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-17 10:27 GMT

डिजाइन फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

लखनऊ: सृष्टि की सबसे खूबसूरत कृति महिला है। वैसे तो खूबसूरत नयन नक्श और अच्छी फिगर वाली महिलाएं हर किसी को आकर्षित करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों का महिलाओं की ऑल ओवर खूबसूरती अच्छी लगती हैं कि शरीर का कोई खास हिस्सा आकर्षित करता है तो आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ज्यादातर पुरुषों को महिलाओं की सादगी अच्छी लगती है। फिगर बहुत ज्यादा महत्व नहीं रखता है।

फिर कुछ पुरुषों को महिलाओं का रंग तो कुछ को उनका फिगर और कुछ को आंखें, होंठ पंसद आते हैं। जानते हैं ज्यादातर पुरुषों को महिलाओं के शरीर का कौन सा हिस्सा ज्यादा पसंद आता है।

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

बालों पर फिसलता दिल

किसी महिला के बाल अगर खूबसूरत और लंबे है तो वह पुरुषों को आकर्षित करता है। महिला के लंबे ,खुले हुए बाल हवा में लहराते बाल किसी को भी दिलफेंक बना सकते हैं।इसलिए हर महिला को अपने बालों की खूबसूरती और लंबाई का खास ख्याल रखना चाहिए।

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

होंठों पर फिदा

होठ हर महिला की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। इसलिए कोई भी पुरुष महिला के सबसे पहले होंठ पर ही फिदा होता है। एक रिसर्च में भी इस बात का सत्यापन हुआ है कि महिला के लाल रंग के होंठ पुरुषों को ज्यादा दिवाना बनाते हैं।

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

आंखों से बन जाते दिवाना

तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है ये बोल याद है तो खुद समझ जाइए कि आंखें किसी शायर, कवि या फिर साथी पहली पसंद होती है। पुरुषों को महिलाओं की आंखें अच्छी लगती है।कोई भी महिला अपनी कजरारी आंखों से किसी भी पुरुष के दिल में उतर सकती है।

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)मुस्कान और डिंपल से जीत ले दिल

हसंती-मुस्कुराती महिलाएं पुरुषों को सबसे अधिक पंसद आती हैं। जिन औरतों की मुस्कान और गालों पर डिंपल पड़ते है वो सबसे अधिक पसंद आती है। महिला की मुस्कान भी पुरुषों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। इसलिए औरत को चाहिए की वो जब भी किसी से मिले तो मुस्कान के साथ मिले ताकि मिलने वाला उससे आकर्षित हो सके।

Tags:    

Similar News